फतेहाबाद में नमो क्रिकेट लीग का शुभारंभ:मंत्री रणबीर गंगवा ने खेली पहली गेंद, बोले-खेलों को जीवन का हिस्सा बनाएं
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज ग्राउंड में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने मुख्य अतिथि के तौर पर मैचों का शुभारंभ किया। मैदान में पहुंचकर मंत्री ने टॉस करवाया और खुद बल्लेबाजी करते हुए पहली गेंद खेली। एक पुलिसकर्मी ने यह कैच पकड़ा। इस मौके पर नशा मुक्ति सेना के संस्थापक और लीग के जोन प्रभारी ठाकुर भवानी सिंह ने कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का स्वागत किया। एमएम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरचरण दास और कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत नमो क्रिकेट लीग आयोजित खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प’ अभियान चल रहा है। इसके तहत देशभर में कई जनकल्याणकारी और खेल गतिविधियां हो रही हैं। इसी कड़ी में नमो क्रिकेट लीग पूरे भारत में आयोजित की जा रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। साथ ही नशे जैसी सामाजिक बुराई से पूरी तरह दूर रहें। सभी मैच 6-6 ओवर के रखे गए आयोजकों ने बताया कि लीग के दूसरे दिन कुल 26 टीमों के बीच 13 मुकाबले खेले जाएंगे। दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए सभी मैच 6-6 ओवर के रखे गए हैं। सुबह से ही कॉलेज ग्राउंड में खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। पहला मुकाबला मोहम्मदपुर रोही और फतेहाबाद की टीम के बीच हुआ। मोहम्मदपुर रोही की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
Source link

