फतेहाबाद पुलिस ने पकड़े पंजाब निवासी स्नैचर:हलवाई के हाथ से मोबाइल छीनकर हुए थे फरार; CCTV और तकनीकी जांच से काबू किए

फतेहाबाद पुलिस ने पकड़े पंजाब निवासी स्नैचर:हलवाई के हाथ से मोबाइल छीनकर हुए थे फरार; CCTV और तकनीकी जांच से काबू किए




फतेहाबाद जिले की भूना थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पंजाब के संगरूर जिले के निवासी हैं। दोनों आरोपी भूना के ही एक हलवाई के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रात को घर जा रहा था हलवाई भूना थाना प्रभारी विजेन्द्र हुड्डा ने बताया कि भूना निवासी सत्यवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 31 जुलाई को अपनी हलवाई की दुकान से काम समाप्त कर घर जा रहा था। जब वह रात को भूना में गवर्नमेंट कॉलेज के पास मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए पहुंचा, तो उसी दौरान कुलां की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। 1 अगस्त को किया गया था केस दर्ज एसएचओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर भूना थाने में 1 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2), 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम की इंदिरा बस्ती निवासी जगसीर सिंह और इसी जिले के गांव नागरा निवासी गुरप्रीत सिंह को पकड़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!