10 से 14 अगस्त तक चलेगा भाजपा का तिरंगा अभियान:प्रदेशभर में वार्ड स्तर तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, 5 करोड़ लोगों तक पहुंचना लक्ष्य

10 से 14 अगस्त तक चलेगा भाजपा का तिरंगा अभियान:प्रदेशभर में वार्ड स्तर तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, 5 करोड़ लोगों तक पहुंचना लक्ष्य




स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय जनता पार्टी 10 से 14 अगस्त तक प्रदेशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ और तिरंगा यात्रा अभियान चलाएगी। अभियान के जरिए पार्टी का लक्ष्य देशभर में 5 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का है। इसके साथ ही भाजपा विभाजन विभीषिका का दंश झेल चुके परिवारों और शहीद जवानों के परिजनों से भी संपर्क करेगी। राजधानी लखनऊ में 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मंडल, वार्ड और जिलास्तर पर होंगे कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश महामंत्री नीरज सिंह ने बताया कि 10 से 12 अगस्त तक सभी मंडलों और वार्डों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। 13 अगस्त को सभी जिलों में बड़े स्तर पर कार्यक्रम होंगे, जबकि लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील भी की जाएगी। 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास से निकलेगी मुख्य तिरंगा यात्रा लखनऊ में 9 अगस्त सुबह 8 बजे मुख्यमंत्री आवास (5, कालिदास मार्ग) से विधानसभा और लोकभवन की ओर भव्य तिरंगा यात्रा निकलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता यात्रा को रवाना करेंगे। इसमें मंत्री, विधायक और आसपास के जिलों के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजन अभियान के अंतिम दिन 14 अगस्त को सभी जिलों में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर संगोष्ठियां, प्रदर्शनी और मौन जुलूस आयोजित होंगे। प्रदेश पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता अलग-अलग जिलों में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर विभाजन की त्रासदी पर अपने विचार रखेंगे। विभाजन पीड़ितों और शहीद परिवारों से भी होगा संवाद नीरज सिंह ने बताया कि भाजपा विभाजन का दंश झेल चुके परिवारों से मुलाकात कर उनके अनुभव साझा करेगी। साथ ही शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा और शहीद स्मारकों व वीर सपूतों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई का अभियान भी चलाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!