सतना में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण
सतना जिले की रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी पर 17 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। दोस्ती के बाद शादी का दिया था भरोसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रमेश उर्फ भोला (20 वर्ष), निवासी नरसिंहपुर-बघंड़ा, ने कई महीने पहले एक 17 वर्षीय नाबालिग से दोस्ती की थी। आरोप है कि इसी दौरान उसने नाबालिग से शादी करने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी से मुकरने पर पीड़िता ने की शिकायत आरोप है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी ने कई बार नाबालिग का दैहिक शोषण किया। जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो वह अपनी बात से पीछे हट गया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ पीड़िता रविवार शाम रामपुर बाघेलान थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मामले की शिकायत मिलने के बाद रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने सोमवार को आरोपी रमेश उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Source link

