मोहाली में कैब चालक ने की महिला से छेड़खानी-मारपीट:सुनसान रास्ते पर ले जाकर हाथ पकड़ा, विरोध करने पर थप्पड़ मारा, 112 पर सूचना पर पहुंची पुलिस

मोहाली में कैब चालक ने की महिला से छेड़खानी-मारपीट:सुनसान रास्ते पर ले जाकर हाथ पकड़ा, विरोध करने पर थप्पड़ मारा, 112 पर सूचना पर पहुंची पुलिस




मोहाली में एक महिला ने कैब चालक पर सुनसान रास्ते से ले जाने, गंदे तरीके से छूने और विरोध करने पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना 31 जुलाई की रात की है, जब पीड़ित महिला काम के बाद घर लौटने के लिए कैब में सवार हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जबकि छेड़छाड़ के आरोपों की जांच की जा रही है। सुनसान रास्ते पर ले जाने और गंदे सवाल पूछने का आरोप पीड़ित महिला सेक्टर-118 स्थित एक ड्राई क्लीनिंग स्टोर में काम करती है। 31 जुलाई की रात करीब 8 बजे उसकी बेटी ने मोबाइल ऐप के जरिए कैब बुक की थी। महिला का आरोप है कि मुख्य सड़क से जाने के बजाय चालक गाड़ी को जबरन सुनसान रास्ते पर ले गया। मना करने के बावजूद उसने रास्ता नहीं बदला। सफर के दौरान चालक लगातार उसे शीशे से घूरता रहा, अनुचित सवाल पूछता रहा और बिना किराया लिए रोज घर छोड़ने जैसी बातें करने लगा। महिला का यह भी आरोप है कि बैग उठाने के बहाने चालक ने उसे गलत तरीके से छुआ। सोसायटी के बाहर किया हंगामा और थप्पड़ मारा घबराई महिला ने तुरंत अपनी बेटी को फोन कर स्थिति की जानकारी दी। बेटी की सलाह पर वह किसी तरह सोसायटी के पास सीसीटीवी कैमरों की निगरानी वाले क्षेत्र में उतरी। महिला का आरोप है कि गाड़ी से उतरते समय चालक ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया, तो चालक ने उसे धक्का देकर थप्पड़ जड़ दिए। शोर सुनकर जब बेटी और आसपास के लोग पहुंचे, तो चालक से कहासुनी हुई और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चालक ने भी महिला के पक्ष के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी थी। शुरुआती जांच और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पुलिस ने फिलहाल इसे आपसी मारपीट का मामला मानते हुए चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2) और 351(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि छेड़छाड़ के साक्ष्य मिलते हैं, तो मामले में संबंधित धाराएं भी बढ़ा दी जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!