लाठी से पीटकर बेटे ने की पिता की हत्या:बचाव करने आई मां पर भी हमला; घरेलू विवाद के बाद पीटा, आरोपी को हिरासत में लिया

लाठी से पीटकर बेटे ने की पिता की हत्या:बचाव करने आई मां पर भी हमला; घरेलू विवाद के बाद पीटा, आरोपी को हिरासत में लिया




शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई मां पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। घटना मंगलवार को हुई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जयसिंहनगर थाना क्षेत्र निवासी दऊआ बैगा (50) के रूप में हुई है। वह पत्नी यशोदा के साथ मजदूरी कर मंगलवार सुबह घर लौटे थे। घर पहुंचने पर पिता ने भोजन मांगा, जिसके बाद मां खाना बनाने लगीं। इसी दौरान घर में मौजूद उनके बेटे अंजू ने इस बात पर आपत्ति जताई और कहा कि वह खुद खाना बनाकर माता-पिता को खिलाएगा। बेटे ने लाठी से पिता पर किया वार इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। आरोप है कि बेटे ने पहले मां के साथ मारपीट की। मां को बचाने के लिए जब पिता बीच में आए, तो आरोपी ने लाठी से उनके सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से पिता मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े, जबकि मां भी चोटिल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल जयसिंहनगर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई, जबकि मां का इलाज जारी है। घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया कि आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को हत्या की वजह बताया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!