भाजपा पार्षद दल की बैठक:क्षेत्रिय अध्यक्ष बोले- मण्डल में 2000 कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हों, मेयर ने कहा- पार्षद बागी नहीं वो भी मेरे बच्चे

भाजपा पार्षद दल की बैठक:क्षेत्रिय अध्यक्ष बोले- मण्डल में 2000 कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हों, मेयर ने कहा- पार्षद बागी नहीं वो भी मेरे बच्चे




कानपुर में भाजपा पार्षद दल की बैठक बुधवार शाम 7:30 बजे शुरू हुई और रात 9:30 बजे तक चली। बैठक में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, संत शिरोमणि गुरु रविदास कलश यात्रा और संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के अंत में सभी पार्षदों को तिरंगा वितरित किया गया। बैठक के दौरान महापौर प्रमिला पांडेय ने मंच से पार्षदों और मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मिलकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और संगठन के हर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा, “संगठन है तो हम हैं, संगठन सर्वोपरि है।” मेयर ने कहा बागी पार्षद नहीं वो भी मेरे बच्चे महापौर ने हाल के दिनों में कुछ पार्षदों को लेकर चल रही चर्चाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “कुछ लोग कुछ पार्षदों को बागी कहते हैं, लेकिन वे बागी नहीं हैं, वे भी हमारे बच्चे हैं। मेयर और पार्षदी एक दिन चली जाएगी, लेकिन हम सब साथ रहेंगे।” महापौर के संबोधन के दौरान पार्षद विकास जायसवाल, पवन गुप्ता और उनके साथ बैठे दो अन्य पार्षद बैठक से बाहर निकल कर चले गए। हर मंडल में 2 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य
क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि 10 से 15 अगस्त तक पूरे कानपुर में हर घर, प्रतिष्ठान और वार्ड में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की अभिव्यक्ति है। उन्होंने प्रत्येक मंडल में निकलने वाली तिरंगा यात्रा में कम से कम दो हजार कार्यकर्ताओं और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करना समय की जरूरत है। समाज को बांटने की कोशिशों का मुकाबला राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता से किया जा सकता है। साथ ही संत शिरोमणि गुरु रविदास कलश यात्रा को प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाने का आह्वान किया। महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि नगर निगम ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग करेगा। बैठक की अध्यक्षता भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने की, जबकि संचालन भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने किया। बैठक में भाजपा पार्षद दल के सभापति नवीन पंडित सहित सभी पार्षद और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!