जोधपुर में पीयूष मिश्रा बोले- हार से क्यों डरते हो:स्वानंद किरकिरे ने कहा- दिल में आग लगने का सिस्टम खत्म नहीं होना चाहिए

जोधपुर में पीयूष मिश्रा बोले- हार से क्यों डरते हो:स्वानंद किरकिरे ने कहा- दिल में आग लगने का सिस्टम खत्म नहीं होना चाहिए




दैनिक भास्कर मारवाड़ रो उत्सव के तहत तीसरे दिन गुरुवार को बॉलीवुड टॉक शो का आयोजन हुआ। यहां पीयूष मिश्रा ने यूथ को लेकर कहा- हार से क्यों डरते हो.. जो मन है, एक बार करके देखिए। हार ही तो मिलेगी। वहीं स्वानंद किरकिरे ने कहा- हमेशा मल्टी टास्कींग काम करो। एक काम से दिल नहीं भरता है तो दूसरा, तीसरा काम करो। मन नहीं भरने और दिल में आग लगने का सिस्टम खत्म नहीं होना चाहिए। दरअसल, मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में बॉलीवुड टॉक शो के दौरान दोनों कलाकारों ने अपनी एक्सपीरिएंस, जंतर-मंतर और यूथ को लेकर बात की। इस मौके पर दैनिक भास्कर के नेशनल एडिटर एलपी पंत और एंकर शेलेंद्र व्यास के सवालों के जवाब देते हुए जोधपुर के युवाओं के लिए भी कई मैसेज दोनों कलाकारों ने दिए। साथ ही जोधपुरवासियों की डिमांड पर दोनों ने अपने-अपने सॉन्ग भी सुनाए। जिन्हें शहरवासियों ने काफी पसंद किया। जंतर-मंतर पर बोले- वहां बच्चे नहीं, यंगस्टर थे जब जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट और उनके बनाए वीडियो को लेकर सवाल किया तो वे बोले- मन में गुस्सा भी था और छटपटाहर भी थी। इसमें कोई बच्चा नहीं था। सभी यंगस्टर थे। कई ऐसी बात बोली कि मेरा मन आधा हो गया। पीयूष मिश्रा ने कहा- झारखंड के रांची में भी स्टूडेंट आंदोलन चल रहा है। इंस्डस्ट्री में किसी ने वीडियो बनाकर शेयर नहीं किया। मैंने वीडियो भी बनाया और परसों मैं वहां जा रहा हूं। ऐसा लग रहा है कि झारखंड को सौतेला बनाकर रखा है। वहीं स्वानंद किरकिरे ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान यूज की भाषा को लेकर कहा- आज के दौर में बोलना सबसे कठिन है। यदि बोला है तो उसने हिम्मत का काम किया है। दोनों ने अपने ट्रेंडिंग साॅन्ग को लेकर भी की बात बॉलीवुड टॉक शो के दौरान जब उनसे पूछा ​गया कि बावरा मन को बयां करना है तो कैसे करेंगे। तब उनका कहना था- मैंने लिख दिया लोग बयां कर रहे है। जो गीत लिखा लोगों ने अपना दिया है। उन्होंने कहा- पीयूष मिश्रा मेरे बड़े भाई है। यदि ये गाना नहीं लिखते तो मैं भी नहीं लिख पाता था। मुझे लोग छोटा पीयूष मिश्रा कहने लगे थे। वहीं गुलाल मूवी के सवाल पर पीयूष मिश्रा ने कहा- वो बीत चुका है। काम करके भूल जाओ ये मेरी आदत है। मैं गुलाल को बहुत ज्यादा याद नहीं करता। यदि इसमें रह जाता तो आगे इससे बेहतर नहीं कर पाता। बोले- हमेशा हां बोलो…आपको आगे के रास्ते दिखेंगे स्वानंद किरकिरे से जब पंचायत मूवी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा- मैं सभी एक्टर के साथ बड़ा हुआ हूं। जब मुझे ऑफर मिला तो मैंने एक्टिंग को सीरियल लेना शुरू किया। उन्होंने कहा- एक काम से दिल नहीं भरता है। ये सभी यूथ को भी सोचना होगा कि दिल में आग लगने का सिस्टम खत्म नहीं होना चाहिए। जब भी मौका मिले और काम के लिए कहे तो हां बोले…। हां बोलेंगे तो आपको आगे का रास्ता मिलेगा। इसलिए जब मुझे कहा एक्टिंग करेगा तो मैंने कहा.. हां करूंगा। लोगों के साथ गुनगुनाया गाना, दोनों बोले-जोधपुर का खाना लाजवाब इस दौरान जोधपुरवासियों की रिक्वेस्ट पर दोनों ने अपने-अपने ट्रे​डिंग सॉन्ग भी सुनाए। स्वानंद किरकिरे ने ‘रेल सी गुजरती है..’ सॉन्ग सुनाया। उन्होंने इस सॉन्ग का वो हिस्सा भी सुनाया जो रिकॉर्ड में नहीं था। इसके साथ ही पीयूष मिश्रा ने ‘एक बगल में चांद होगा…; और ’आरंभ है प्रचंड है…’ सॉन्ग जोधपुरवासियों का सुनाया। इस दौरान दोनों ने जोधपुर के खाने की तारीफ करते हुए कहा- हमने यहां के मिर्चीबड़े और गुलाब जामुन आज खाए हैं। पीयूष मिश्रा ने कहा- मुझे ये शहर पसंद है, क्योंकि ये शांत चलता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!