राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को फिर मिली अनुमति:KP ग्राउंड में ही होगा छात्र संवाद, राहुल गांधी ने कहा था- मुझे आने से कोई रोक नहीं सकता

राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को फिर मिली अनुमति:KP ग्राउंड में ही होगा छात्र संवाद, राहुल गांधी ने कहा था- मुझे आने से कोई रोक नहीं सकता




प्रयागराज में राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म होता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से जारी नए पत्र के मुताबिक, 8 अगस्त को शाम 5 बजे KP ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम के लिए दोबारा अनुमति मिल गई है। इससे पहले KP ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम की अनुमति वापस लिए जाने के बाद कांग्रेस ने नाराजगी जताई थी और सरकार पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था। अब ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सहमति जताई गई है।
KP ट्रस्ट ने सुरक्षा और कोर्ट के आदेशों का पालन करने का दिया भरोसा
अजय राय को भेजे पत्र में KP कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष ने कहा है कि कार्यक्रम की तैयारियां पिछले तीन दिनों से चल रही हैं और इसकी अनुमति पहले ही ली जा चुकी थी। पत्र में भरोसा दिलाया गया है कि खेल मैदान और परिसर की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। अनुमति के साथ रखी गई शर्तें कोर्ट के आदेश का पालन करने का आश्वासन
पत्र में कहा गया है कि कार्यक्रम गैर-वाणिज्यिक है और इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा 14 अगस्त 2025 को पारित आदेश की किसी भी तरह से अवहेलना नहीं की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान यदि खेल मैदान को किसी प्रकार का नुकसान होता है, तो उसे ठीक कराने की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। KP कायस्थ पाठशाला की ओर से यह भी कहा गया है कि इन आश्वासनों के बाद मैदान के उपयोग को लेकर सहमति है और पहले दिए गए पत्र को वापस लिया जाता है। 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज पहुंचकर छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में पेपर लीक, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर छात्रों से बातचीत प्रस्तावित है। अनुमति दोबारा मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं और अब कार्यक्रम के निर्धारित समय पर होने का रास्ता साफ हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!