सावन के दूसरे सोमवार पर ग्वालियर के शिवालयों में भीड़:कोटेश्वर महादेव में भक्तों ने किया जलाभिषेक; हर-हर महादेव के जयकारे लगे
सावन के दूसरे सोमवार को ग्वालियर के शिवालय ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठे। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए तड़के से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के प्राचीन कोटेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों ने घंटों इंतजार कर दर्शन किए। भोलेनाथ का किया जलाभिषेक मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति का माहौल रहा। श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते नजर आए। मंदिर की दीवारों पर स्थापना से जुड़े प्रमाण कोटेश्वर महादेव मंदिर ग्वालियर के प्राचीन और प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक है। मंदिर का इतिहास सिंधिया राजवंश से जुड़ा हुआ है। राजघराने द्वारा इसकी स्थापना कराए जाने के प्रमाण मंदिर की दीवारों पर दर्ज हैं। सिंधिया राजपरिवार की इस मंदिर में गहरी आस्था रही है। परिवार के सदस्य आज भी अवसर मिलने पर यहां पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। आसपास के क्षेत्रों से भी पहुंचे श्रद्धालु धार्मिक आस्था के साथ ऐतिहासिक महत्व होने के कारण कोटेश्वर महादेव मंदिर ग्वालियर की पहचान से भी जुड़ा है। सावन महीने में ग्वालियर के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए यहां पहुंचते हैं।
Source link

