झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथा दिन:कल पक्ष ने अकेले चलाया सत्र, 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का मंगलवार को चौथा दिन है। सोमवार को सदन की कार्यवाही विपक्ष की गैर मौजूदगी में हुई। इस दौरान प्रश्नकाल में सदन से अनुपस्थित रहने वाले विधायकों पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नाराजगी जताई। स्पीकर ने कहा कि सवाल कर सदन में नहीं आना संसदीय व्यवस्था में अच्छी परंपरा नहीं है। स्पीकर ने तय समय पर सदन की कार्यवाही शुरू की। भोजना अवकाश के बाद से चालू वित्तीयवर्ष 2026-27 का 8,399 करोड़ 31लाख 11 हज़ार रु. का अनुपूरक बजट पारित हुआ। अनुपूरक बजट पर हुए वाद-विवादका जवाब देते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि वर्ष 2024 से प्रारंभ की गई मईयां सम्मान योजना ने राज्य और प्रतिव्यक्ति आय को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस योजना के चालू होने के बाद झारखंड का औसत विकास दर करीब 7.02% रहा। प्रति व्यक्ति आय वर्तमान मूल्य पर 1,16,663 रुपए हो गई है। इधर, ध्यानाकर्ष में विधायकों को आवास बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में सरकार द्वारा दिए गए जवाब पर मंत्री राधाकृष्ण ने नाराजगी जतायी। कहा- वे खुद सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। इस पर मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि यह विधायकों के गृह निर्माण का मामला है। एक साथ एक जगह पर जमीन नहीं मिल रही है। नगड़ी, नामकुम, रातू, ओरमांझी में अंचल कार्यालय की ओर से जमीन चिह्नित कर उपलब्ध कराया गया है। इसे गृह निमार्ण के लिए बनी सहकारिता समिति को बताया गया है। समिति की अनुमति मिलने के बाद जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी।
Source link

