मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, 7 की मौत:पहाड़ का हिस्सा तीन घरों पर गिरा, मलबे में दबे लोगों को कैमरों से तलाशा

मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, 7 की मौत:पहाड़ का हिस्सा तीन घरों पर गिरा, मलबे में दबे लोगों को कैमरों से तलाशा




मुंबई के घाटकोपर के चिराग नगर में बुधवार सुबह 3:48 बजे लैंडस्लाइड से पहाड़ी का मलबा 3 घरों पर गिर गया। हादसे में 7 लोगों की मौत और 7 घायल हुए हैं, जबकि 3-4 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम विक्टिम-डिटेक्शन कैमरों से तलाश कर रही है। गली बेहद संकरी है, भारी मशीनें मौके तक नहीं पहुंच पा रही हैं। मलबा पहले व्रेकर से तोड़ा जा रहा है, फिर बाल्टियों से हाथ से हटाया जा रहा है, जिससे रेस्क्यू में समय लग रहा है। गलियों में एक बार में एक व्यक्ति का अंदर जाना संभव अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित इलाके तक पहुंचने वाली गलियां इतनी संकरी हैं कि एक समय में मुश्किल से एक व्यक्ति ही अंदर जा सकता है और दो लोग आमने-सामने भी खड़े नहीं हो सकते। पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव अस्पताल भेज दिए गए हैं। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 18 साल के सोहेल अंसारी के सिर में चोट आई है, जबकि 14 साल के मोहम्मद अंसारी की पीठ में चोट लगी है। रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें… मृतकों के परिवार को ₹4-4 लाख मुआवजा मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े ने घटनास्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मृतकों के परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। वहीं, हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति के इलाज के लिए ₹50 हजार देने की घोषणा की गई है। मेयर ने मौके पर मौजूद सभी एजेंसियों को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने और आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। BMC के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ फायर ब्रिगेड, NDRF, पुलिस और अन्य टीमें लगातार मलबा हटाने और लोगों की तलाश में जुटी हैं। प्रशासन के मुताबिक, रेस्क्यू और इमरजेंसी ऑपरेशन अभी जारी है। DCP गणेश शिंदे ने बताया कि घाटकोपर पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच कर रही है। —————————— यह खबर भी पढ़ें… एमपी-राजस्थान में 3 दिनों से बारिश, बाढ़ जैसे हालात; दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के टनल में पानी भरा; काशी में 100 मंदिर डूबे देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में मानसून एक्टिव है। मध्यप्रदेश, राजस्थान के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश से हालात खराब हैं। भोपाल में बुधवार को लगातार तीसरे दिन स्कूलों में छुट्टी है। करीब 200 मकानों में ढाई फीट तक पानी भर गया। राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की टनल के एक हिस्से में दो-तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। टनल के बाहर कई किलोमीटर लंबा जमा है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!