छतरपुर में कार डिवाइडर से टकराई, क्षतिग्रस्त:लोगों का आरोप- रात में डिवाइडर दिखाई नहीं देता, सड़क किनारे अतिक्रमण से भी बढ़ रहा खतरा

छतरपुर में कार डिवाइडर से टकराई, क्षतिग्रस्त:लोगों का आरोप- रात में डिवाइडर दिखाई नहीं देता, सड़क किनारे अतिक्रमण से भी बढ़ रहा खतरा




छतरपुर शहर के जवाहर मार्ग पर गुरुवार रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा बस स्टैंड के पास छतरपुर-सागर रोड पर हुआ। टक्कर के बाद सफेद रंग की कार MP 13 ZU 8303 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद कार को डिवाइडर से बाहर निकाला। स्थानीय स्तर पर ही बचाव कार्य कर वाहन को सड़क से हटाया गया। डिवाइडर पर रेडियम नहीं, रात में दिखाई नहीं देता हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क के बीच बने डिवाइडर के निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। लोगों का आरोप है कि डिवाइडर पर पर्याप्त रेडियम, रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए हैं। रात के समय डिवाइडर स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय अचानक डिवाइडर सामने आने से हादसे हो सकते हैं। उन्होंने डिवाइडर पर रेडियम और पर्याप्त चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। अतिक्रमण से सड़क हुई संकरी लोगों ने सड़क किनारे अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि सड़क के बीच डिवाइडर तो बना दिए गए हैं, लेकिन किनारों पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे सड़क की वास्तविक चौड़ाई कम हो गई है। वाहनों का दबाव बढ़ने पर यहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, संकरी सड़क, बढ़ता यातायात और अव्यवस्थित डिवाइडर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहे हैं। PWD और नगरीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग स्थानीय निवासियों ने लोक निर्माण विभाग और नगरीय प्रशासन पर सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि जवाहर मार्ग और बस स्टैंड क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि डिवाइडर पर रेडियम, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं। साथ ही सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!