छिंदवाड़ा में कलेक्ट्रेट के सामने डिवाइडर पर चढ़ी कार:एक महीने में शिवाजी चौक पर पांच हादसे, रिफ्लेक्टर नहीं होने से रात में बढ़ा खतरा

छिंदवाड़ा में कलेक्ट्रेट के सामने डिवाइडर पर चढ़ी कार:एक महीने में शिवाजी चौक पर पांच हादसे, रिफ्लेक्टर नहीं होने से रात में बढ़ा खतरा




छिंदवाड़ा में कलेक्ट्रेट के सामने की सड़क पर शुक्रवार देर रात एक बार फिर कार डिवाइडर पर चढ़ गई। वाहन क्रमांक MH27EC4784 के हादसे में कार को काफी नुकसान हुआ। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद युवाओं ने कार को निकालने की कोशिश की, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली। बाद में दूसरे वाहन की मदद से कार को खींचकर डिवाइडर से हटाया गया। चौक का डिवाइडर भी हादसों का कारण
शहर के शिवाजी चौक में बने डिवाइडर पर भी पिछले एक माह में करीब पांच वाहन हादसे का शिकार होकर चढ़ चुके हैं। इसके बावजूद अब तक डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाने की कार्रवाई नहीं की गई है। रात के समय रिफ्लेक्टर नहीं होने से वाहन चालकों को डिवाइडर स्पष्ट नजर नहीं आते, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से अब शहर के डिवाइडर वाहन चालकों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से डिवाइडरों पर तत्काल रिफ्लेक्टर और पर्याप्त संकेतक लगाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!