किराए के मकान में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुगलसराय के अस्पताल में पति भर्ती, 15 दिन पहले रहने आए थे दंपती

किराए के मकान में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुगलसराय के अस्पताल में पति भर्ती, 15 दिन पहले रहने आए थे दंपती




चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में अलीनगर थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में शनिवार को किराए के मकान में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे के अंदर मिला, जबकि उसका पति गंभीर हालत में मिला। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मकान मालिक सुरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, आकाश और उसकी पत्नी रानी करीब 14-15 दिन पहले ही मकान में किराए पर रहने आए थे। दोनों ठेला लगाकर नाश्ते की दुकान चलाते थे। शनिवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद रहा। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा खुला तो मृत मिली रानी, पति की हालत गंभीर पुलिस के पहुंचने के बाद दरवाजा खुलवाया गया तो रानी (करीब 19-20 वर्ष) मृत अवस्था में मिलीं। वहीं उनके पति आकाश (करीब 20-23 वर्ष) की हालत गंभीर थी। पुलिस ने तत्काल आकाश को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह घटना की सूचना पर अलीनगर थाना प्रभारी गगनराज सिंह और सीओ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, महिला की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!