‘आजादी का महापर्व’ में कविता कृष्णमूर्ति ने बांधा समां:रविंद्र भवन में देशभक्ति गीतों पर झूमे दर्शक; जान कुमार शानू ने भी दी प्रस्तुति

‘आजादी का महापर्व’ में कविता कृष्णमूर्ति ने बांधा समां:रविंद्र भवन में देशभक्ति गीतों पर झूमे दर्शक; जान कुमार शानू ने भी दी प्रस्तुति




स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्कृति विभाग के स्वराज संस्थान संचालनालय की ओर से रविंद्र भवन के हंसध्वनि सभागार में ‘आजादी का महापर्व’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रसिद्ध गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने देशभक्ति गीतों से समां बांधा, जिससे पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कविता कृष्णमूर्ति और साथी कलाकारों की प्रस्तुतियों का दर्शकों ने जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कविता कृष्णमूर्ति ने भगवान शिव का ध्यान करते हुए ‘ओम नम: शिवाय’ गीत से की। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘कर्मा’ का देशभक्ति गीत ‘हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए’ प्रस्तुत किया। गीत के साथ ही सभागार में मौजूद दर्शकों में जोश और उत्साह भर गया। इसके बाद कविता कृष्णमूर्ति ने ‘दिल ने कहा चुपके से’, ‘हवा हवाई’, ‘काहे छेड़े’, ‘आज मैं ऊपर आसमां नीचे’, ‘निंबोड़ा’, ‘इस तरह आशिकी’, ‘तुम मिले’, ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘तू ही रे’, ‘बोले चूड़ियां’, ‘कोई मिल गया’, ‘मेरा पिया घर आया’ और ‘डोला रे’ जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां दीं। एक के बाद एक गीतों पर दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। अमर सेनानियों को किया नमन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिवीरों और वीरांगनाओं को नमन करते हुए कहा कि देश उन सभी वीरों का ऋणी है, जिन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा और देशवासियों को स्वतंत्र भारत में सांस लेने का सौभाग्य दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के इन महान सेनानियों के सपनों का भारत बनाना हर नागरिक का कर्तव्य है। कुमार शानू के पुत्र ने भी दी प्रस्तुति कार्यक्रम के दौरान कविता कृष्णमूर्ति के साथ साथी कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। मंच पर कुमार शानू के पुत्र जान कुमार शानू ने भी गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति ने खासतौर पर युवाओं का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का समापन ‘आई लव माय इंडिया’ गीत के साथ हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!