सिरसा में फर्जी पुलिसकर्मी बनने वाले लोगों पर केस दर्ज:आरोप-वर्दी का गलत इस्तेमाल किया, शोरूम में चोर बता धक्का देते पाए
सिरसा शहर में पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर आरोप है कि वर्दी का गलत इस्तेमाल कर लोगों में पुलिस की छवि को खराब किया गया और चोरी के अलग-अलग तरीके बताकर भ्रम फैलाने की साजिश है। इस मामले में अब शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उससे संबंधित स्क्रीनशॉट को पेन ड्राइव में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुप्तचर विभाग में तैनात कर्मचारी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था। वीडियो में सर्कुलर रोड स्थित डे बैक (फैक्ट्री आउटलेट) कपड़ों के शोरूम में दो व्यक्ति हरियाणा पुलिस की वर्दी पहने दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक व्यक्ति को चोर बताते हुए धक्के देकर शोरूम के अंदर ले जाते नजर आ रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, वीडियो में वर्दी पहने दोनों व्यक्तियों की पहचान स्पष्ट नहीं है। आरोप है कि पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह किया गया और पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। यह मामला एसपी दीपक सहारन के संज्ञान में आने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। समझिए पूरा मामला पुलिस के अनुसार, शहर में ब्रांडेड कपड़ों का एक शोरूम ओपन हुआ है। इसकी ओपनिंग पर विज्ञापन वीडियो शूट करवाया गया, जिसमें पुलिस की वर्दी पहनकर दो व्यक्ति एक व्यक्ति को चोर बताकर धक्के देते हुए दिख रहे हैं। इस विज्ञापन वीडियो का प्रसारण कुछ यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर द्वारा किया गया। इस वीडियो के वायरल होने पर पुलिस के पास जा पहुंचा और केस दर्ज कर लिया। उन लोगों की पहचान कर पुलिस बाकी लोगों तक पहुंचेगी। पुलिस के अनुसार, शिकायत के साथ वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया है। पुलिस अब वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान और उनके वर्दी पहनने के उद्देश्य का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की वर्दी या पहचान का गलत इस्तेमाल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Source link

