कुल्लू में खीर खाने के बाद 40 स्कूली बच्चे बीमार:फूड पॉइजनिंग की आशंका; उल्टियां के बाद अस्पताल में भर्ती, अभिभावक चिंतित




कुल्लू जिला के पतलीकूहल के बाड़ी प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील में परोसी गई खीर खाने के बाद करीब 30 से 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। खीर खाने के कुछ देर बाद बच्चों को उल्टियां होने लगीं। कई बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पतलीकूहल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। सूचना के अनुसार, बीमार हुए बच्चों में जैंडी, बाड़ी, बशकोला, रंखड़ू और बाजगाड़ी सहित आसपास के गांवों के बच्चे शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक बच्चों ने स्कूल में मिड-डे मील के दौरान खीर खाई थी। शाम करीब चार बजे स्कूल से छुट्टी के बाद घर पहुंचने पर कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। कुछ बच्चों के स्कूल के बाहर अर्धमूर्छित अवस्था में गिरने की सूचना भी सामने आई है। बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान कमलाकांत और उपप्रधान ललित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों के अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलने पर उनके परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। फूड पॉइजनिंग की आशंका सीएचसी पतलीकूहल में बच्चों का उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. मोहित शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। चिकित्सकों ने दूषित पानी को भी संभावित कारण बताया है। हालांकि, बीमारी के वास्तविक कारण की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। बीएमओ नग्गर कर्ण ने बताया कि सीएचसी पतलीकूहल में बच्चों का उपचार जारी है। चिकित्सकों की टीम बच्चों की लगातार निगरानी कर रही है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ भी सीएचसी पतलीकूहल पहुंचे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!