विदिशा में गणेश मंदिर से सरकारी रेलिंग चोरी:प्रियंक कानूनगो बोले- पुलिस को ढूंढने में परेशानी, जो चोरी का सुराग दे; इनाम ले जाए




विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर परिसर से सरकारी रेलिंग चोरी होने का मामला सामने आया है। पर्यटन विभाग ने यह रेलिंग श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगाई थी। चोरी की जानकारी सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कानूनगो ने वीडियो जारी कर घटना को गंभीर बताया। उन्होंने पुलिस से रेलिंग जल्द बरामद करने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को रेलिंग चोरी करने या उसे ले जाने वालों के बारे में जानकारी है, तो पुलिस को सूचना दें। मंदिर में बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु बाढ़ वाले गणेश मंदिर की विदिशा में विशेष धार्मिक पहचान है। यहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं। गणेश चतुर्थी सहित दूसरे खास मौकों पर यहां पूजा और हवन होते हैं। मंदिर से सरकारी सामान चोरी होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि निगरानी के बावजूद रेलिंग कैसे चोरी हुई, इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस की कार्रवाई का इंतजार फिलहाल पुलिस की ओर से रेलिंग बरामद होने या किसी आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि रेलिंग कहां गई और चोरी में कौन शामिल था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!