अशोकनगर में पारिवारिक विवाद:कटनी से आई मां बोली- बेटी ने मारपीट की, दामाद को धमकाया; ₹50 हजार लेकर फरार
अशोकनगर के बिलाला मिल रोड पर शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया। महिला पर अपने पति और मां के साथ मारपीट करने, घर में तोड़फोड़ करने और ₹50 हजार लेकर जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद पति और सास ने पुलिस को सूचना दी और कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत की। अचानक घर पहुंची महिला पति के मुताबिक, उसकी पत्नी कुछ समय पहले घर छोड़कर चली गई थी और किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही थी। शुक्रवार सुबह वह अचानक घर पहुंची और विवाद करने लगी। आरोप है कि महिला ने घर में सामान फेंककर तोड़फोड़ की और पति व अपनी मां को डंडे से पीटा। पति ने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने घर के बाहर खड़ी बाइक को पटककर नुकसान पहुंचाया और घर में रखे ₹50 हजार लेकर चली गई। पुलिस को 112 पर दी सूचना हंगामा काफी देर तक चलता रहा। इसके बाद पति और सास ने 112 पर पुलिस को फोन कर सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला वहां से चली गई। इसके बाद दोनों शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। मां ने भी बेटी पर लगाए आरोप महिला की मां कटनी की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। मां ने आरोप लगाया कि बेटी के मुंगावली के दो और अशोकनगर के एक युवक से संबंध हैं और इसी वजह से वह अपने पति को परेशान कर रही है। मां के मुताबिक, उन्होंने फोन पर बेटी को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। उन्होंने बताया कि दामाद अकेला पड़ गया था, इसलिए वह उसके घर आई थीं। मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने उनके और पति दोनों के साथ मारपीट की है। साथ ही महिला पर दो-तीन लोगों के साथ घर आने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पति और सास की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति साफ होगी।
Source link

