37 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दी:शाहजहांपुर में मुंह में दबी मिली बीड़ी, दो दिन पहले घर लौटा था




शाहजहांपुर में एक युवक ने अपने घर की ऊपरी मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के मुंह में बीड़ी दबी हुई मिली। युवक की पहचान 37 वर्षीय कमलेश वाजपेयी के रूप में हुई है, जो हरियाणा में काम करते थे। उनकी पत्नी हरिद्वार में अपने माता-पिता के साथ रहकर काम करती हैं। परिजनों ने शनिवार सुबह करीब 9 बजे शव लटका देखा। यह घटना पुवायां थाना क्षेत्र के मोहल्ला तरती बाजार की है। शनिवार सुबह हरियाणा में रह रही कमलेश की मां ने उनके चचेरे भाई को फोन कर कमलेश को देखने के लिए कहा। चचेरे भाई ने मकान की छत पर जाकर खिड़की से देखा तो कमलेश फंदे पर लटके हुए थे। उनके मुंह में बीड़ी दबी हुई थी। एक निजी कंपनी में कार्यरत कमलेश वाजपेयी की शादी खुटार थाना क्षेत्र के सिलहुआ की मनू से हुई थी और उनकी एक दस साल की बेटी है। कमलेश हरियाणा में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे, जहां उनकी मां और भाई भी काम करते हैं। बताया जा रहा है कि कमलेश शराब के आदी थे। वह लगभग बीस दिन पहले हरियाणा से शाहजहांपुर लौटे थे। इसके बाद वह कुछ दिन लखीमपुर और पुवायां में रिश्तेदारों के घर रहे और दो दिन पहले ही अपने घर आए थे। चचेरे भाई ने बताया कि हरियाणा से लौटने के बाद कमलेश ससुराल गए थे, जहां उनका कुछ विवाद भी हुआ था। पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू घटना की जानकारी चचेरे भाई ने कमलेश की मां और लखीमपुर में रह रहे रिश्तेदारों को दी, जिसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंच रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि एक व्यक्ति ने फांसी लगाई है और शव का पंचनामा भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी तथा आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!