Rakshabandhan in Shimla ARTRAC | Himachal BJP Mahila Morcha Soldiers


शिमला में जवानों को राखी बांधती भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियां।

शिमला की महिलाओं ने शुक्रवार को ARTRAC, सेंट थॉमस स्कूल के सामने सैनिकों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं।

.

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सैनिकों को तिलक लगाया, उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और देशभक्ति का भाव प्रदर्शित हुआ।

डेजी ठाकुर ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक प्रत्येक भारतीय परिवार का अभिन्न अंग हैं। उन्हीं की बदौलत देशवासी अपने घरों में सुरक्षित और निश्चिंत होकर त्योहार मना पाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे वीर जवानों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

विपरीत मौसम में राष्ट्र की सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं फौजी

उन्होंने आगे कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। डेजी ठाकुर ने यह भी उल्लेख किया कि सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों और विपरीत मौसम में राष्ट्र की सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं। उनका त्याग और समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

सैनिकों और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ कर्तव्य, सुरक्षा और विश्वास का संदेश देता है। महिला मोर्चा इस पर्व के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सद्भाव और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। अंत में, डेजी ठाकुर ने सभी सैनिकों और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

सैन्य जवानों को राखी बांधने की PHOTOS–



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!