बंदूक लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार:315 बोर बंदूक, 13 राउंड और स्कॉर्पियो जब्त




गसवानी थाना क्षेत्र के बैंचाई जंगल में एक ग्रामीण से बंदूक और कारतूस लूटने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई बंदूक, 13 कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो बरामद की।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी रामअवतार उर्फ छोटा बेटा धीरज सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसके साथियों कृष्णा गुर्जर, गोलू यादव और भूरा यादव के नाम भी उसने बताए हैं। वारदात के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने हथियार बरामद किए
घटना बैंचाई जंगल में हुई थी। आरोपी की निशानदेही पर हथियार और कारतूस भी बैंचाई जंगल से बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और उसके साथी, गिरोह बनाकर लूट और भैंस चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और आपराधिक मामलों की जांच कर रही है।
सायबर सेल की मदद से पकड़ाया
पुलिस ने साइबर सेल, तकनीकी साक्ष्यों और इंटेलिजेंस नेटवर्क की मदद से संदिग्धों की जानकारी जुटाई। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर लूटी गई बंदूक, कारतूस और स्कॉर्पियो जब्त की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!