चाकू की नोंक पर कूरियर एजेंट से 38 लाख लूटे:बंधक बनाकर ऑफिस में करवाया कॉल, रकम लूटकर चलती गाड़ी से फेंका




जयपुर में चाकू की नोंक पर कूरियर एजेंट से 38 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एजेंट को बंधक बना लिया था और जान से मारने की धमकी देकर कूरियर ऑफिस में फोन करवाकर 38 लाख रुपए दिलवाकर लूट लिए। मामले में पीड़ित ने रविवार को मानसरोवर थाने में FIR दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है। SHO (मानसरोवर) सतीश चन्द ने बताया- माणक चौक इलाके में रामलला का रास्ता निवासी ठाकुर जुगाजी (34) के साथ वारदात हुई। वह एक कुरियर कंपनी में जॉब करता है। 26 अगस्त की दोपहर करीब 11 बजे रायपुर कुरियर ऑफिस से उसके पास कॉल आया। ऑफिस वालों ने बताया- गुप्ता रियल स्टेट करके उसके पास कॉल आएगा। उनकी तरह से दिए कुरियर को लेकर कॉल कर ऑफिस में बताने को कहा। करीब एक घंटे बाद ठाकुर जुगाजी के पास एक युवक का कॉल आया। कॉल करने वाले ने गुप्ता रियल स्टेट से बोलना बताया। कुरियर पॉर्सल देने की कहकर उसे मानसरोवर स्थित जयपुर हॉस्पिटल बुलाया। गाड़ी में बनाया बंधक
बताए एड्रेस पर पहुंचने पर आए मोबाइल नंबर पर कॉल किया। कॉल करने वाला युवक इनोवा गाड़ी में अपने तीन साथियों के साथ बैठा मिला। इनोवा गाड़ी के पास पहुंचकर कुरियर पॉर्सल देने की कहा। प्लानिंग के तहत चारों बदमाशों ने गाड़ी के अंदर रखे पॉर्सल में 38 लाख रुपए होना बताया। पॉर्सल चेक करने की कहकर गाड़ी के अंदर आकर बैठने की कहा। इनोवा में बैठते ही चाकू की नोंक पर बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। मारपीट कर करवाया ऑफिस कॉल चाकू की नोंक पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। धमकाया- रायपुर ऑफिस कॉल करके 38 लाख रुपए प्राप्त करने की कह दें। वहां ऑफिस से 38 लाख रुपए दिला दे, नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे। विरोध करने पर अवैध तरीके से बंधक बनाकर गाड़ी में मारपीट की। बदमाशों के धमकाने पर डर के मारे कहे अनुसार रायपुर कुरियर ऑफिस कॉल किया। बदमाशों के 38 लाख रुपए का पॉर्सल नहीं देने के बाद भी ऑफिस को रुपए लेने की कह दिया। जयपुर में एजेंट ठाकुर जुगाजी को रुपए मिलने का सुनकर रायपुर ऑफिस की ओर से वहां पहुंचे बदमाशों के साथी को 38 लाख दे दिए। रायपुर में साथी को रुपए मिलने का पता चलने पर बदमाश चलती गाड़ी से उसे फेंककर फरार हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!