रामपुर में 100 पदों पर होगी भर्ती:ITI पास युवाओं को नौकरी का मौका; 7 सितंबर को होगा इंटरव्यू




रामपुर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ने आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का अवसर प्रदान किया है। ऑरो टेक्सटाइल्स, जो वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की एक इकाई है, बद्दी में मशीन ऑपरेटर के लगभग 100 पदों पर भर्ती करेगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर के प्रधानाचार्य रवि कुमार चौहान ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया और साक्षात्कार 7 सितंबर को होंगे। यह साक्षात्कार आईटीआई रचोली में होंगे। इस भर्ती में योग्य पुरुष एवं महिला आईटीआई पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें अभ्यर्थी सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय एवं स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। संस्थान प्रबंधन ने क्षेत्र के आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं से इस रोजगार अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है। आवश्यक दस्तावेजों के साथ करें संपर्क भर्ती एवं साक्षात्कार से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रचोली (रामपुर) से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01782-233149 पर संपर्क किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!