बीजेपी से 53 और कांग्रेस से 42 नॉमिनेशन खारिज:8 वार्ड में दोनों पार्टियों के बीच सीधा मुकाबला; नाम वापसी के बाद कल तस्वीर होगी साफ




कोटा नगर निगम चुनाव में 548 प्रत्याशियों की ओर से भरे गए 600 नॉमिनेशन में से 473 प्रत्याशियों के 479 नॉमिनेशन सही पाए गए हैं। 121 नॉमिनेशन रिजेक्ट हुए हैं। राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने पर्चा भरने वाले दावेदारों को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार- स्क्रूटनी में भाजपा से जुड़े 53, कांग्रेस से जुड़े 42 नॉमिनेशन खारिज हुए हैं। कई निर्दलीय नामांकन खारिज हुए हैं। प्रभारी अधिकारी रवि वर्मा (अतिरिक्त कलेक्टर सीलिंग ) का कहना हैं कि दोनों दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। कुछ दावेदारों ने पार्टी के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भी पर्चा भरा था। ऐसे मामलों में पार्टी का नामांकन खारिज होने के बावजूद निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। 8 वार्ड ऐसे हैं जिनमें कांग्रेस-बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड 11 17, 38, 57, 58, 80, 84, 98 में केवल दो दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। वार्ड 45 मे 7 निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। अब 3 सितंबर को नाम वापसी के बाद ही तस्वीर साफ होगी। जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है देखिए-किस वार्ड में कितने नॉमिनेशन खारिज हुए वार्ड 1 से रूपचंद मीणा द्वारा बीजेपी से भरा नामांकन खारिज हुआ है। रूपचंद ने बीजेपी व निर्दलीय फॉर्म भरा था। वार्ड 2 से रेखा द्वारा कांग्रेस से पर्चा भरा ख़ारिज हुआ हैं। यहां कांग्रेस ने देवी बाई गुर्जर को टिकट दिया हैं। वार्ड 3 से तीन पर्चे खारिज हुए हैं। इनमें दो बीजेपी प्रत्याशी की तौर पर व एक कांग्रेस प्रत्याशी की तौर पर नॉमिनेशन भरा था। यहां बीजेपी ने सौसर बाई व कांग्रेस ने अनीता भील को टिकट दिया। वार्ड 4 से निर्दलीय कमल मीणा का नामांकन ख़ारिज हुआ हैं। वार्ड 5 से मनीष कुमार (बीजेपी) व राजेश कुमार ( कांग्रेस) का पर्चा ख़ारिज हुआ हैं। बीजेपी ने यहां से रविंद्र नायक व कांग्रेस ने रघुवीर बैरवा को टिकट दिया था। वार्ड 6 से कांग्रेस प्रत्याशी रूप में नामांकन दाखिल करने वाले मसूद अली अंसारी, अलशिफा नाज का नॉमिनेशन खारिज हुआ है। कांग्रेस ने यहा आईना महक को टिकट दिया। वार्ड 8 में हेमलता और बजरंगी का बीजेपी से भरा हुआ नॉमिनेशन खारिज हुआ है। फिलहाल दोनों निर्दलीय मैदान में है। वार्ड 10 में प्रतिष्ठा द्वारा कांग्रेस से भरा नॉमिनेशन खारिज हुआ है। कांग्रेस ने यहां मीना कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 14 में हरिशंकर द्वारा बीजेपी की ओर से भरा गया नामांकन खारिज हुआ है। वार्ड 14 में बीजेपी ने मंगेश कुमावत को टिकट दिया था। वार्ड 15 में बृजेश शर्मा द्वारा बीजेपी से भरा नॉमिनेशन खारिज हुआ है। यहां भाजपा ने शुभम शर्मा को टिकट दिया था। वार्ड 18 मैं मुस्कान द्वारा कांग्रेस से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। कांग्रेस ने यहां दिव्या मीणा को टिकट दिया है। वार्ड 20 में रेखा बाई द्वारा कांग्रेस से भरा नॉमिनेशन खारिज हुआ है। वार्ड 20 में कांग्रेस ने अशोक मेघवाल को प्रत्याशी बनाया। वार्ड 21 से विश्वास द्वारा भाजपा से भरा नॉमिनेशन रिजेक्ट हुआ है। बीजेपी ने यहां रामबाबू सुवालका को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 22 भाजपा प्रत्याशियों द्वारा भरे गए तीन नामांकन खारिज हुए हैं। यहां भाजपा ने सियाराम वैष्णव को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 24 में हरचंद द्वारा भाजपा से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। यहां बीजेपी ने भंवर लाल मीणा को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 25 से दो निर्दलीय व जोधराज द्वारा भाजपा से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। वार्ड 25 में बीजेपी ने जालिम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वार्ड 27 से सुरेश चंद द्वारा कांग्रेस की ओर से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। कांग्रेस ने यहां से रानू मोदी को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 28 से सुरेश कुमार द्वारा कांग्रेस से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। वार्ड 28 से कांग्रेस ने नरेंद्र सिंह राजावत को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 29 से राकेश कुमार मेहरा द्वारा भाजपा से भरा गया व चंद्रप्रकाश वर्मा द्वारा कांग्रेस से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। यहां से बीजेपी ने बद्री आर्य व कांग्रेस ने शंकर लाल मेघवाल को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 30 से मनीषा चोबदार द्वारा बीजेपी से भरा गया नामांकन ख़ारिज हुआ हैं। बीजेपी ने यहा से प्रेमलता को प्रत्याशी बनाया हैं। वार्ड 32 से प्रियंका द्वारा बीजेपी से भरा गया नामांकन खारिज हुआ है। यहां भाजपा ने आशा बेरवा को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 34 से शंभू सिंह द्वारा भाजपा से भरा गया व विजय पंडित द्वारा कांग्रेस से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। यहां कांग्रेस ने परमानंद व भाजपा ने सुरेंद्र गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा हैं। वार्ड 35 से दो निर्दलीय का नामांकन खारिज हुआ है। वार्ड 36 से कांग्रेस के दो प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नॉमिनेशन खारिज हुए हैं। कांग्रेस ने यहां सारिका वर्मा को प्रत्याशी बनाया। वार्ड 37 से नीतू सिंह चौहान द्वारा भाजपा से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। बीजेपी ने जेसिका मालव को प्रत्याशी बनाया हैं। वार्ड 41 से कांग्रेस से भरे गए दो नॉमिनेशन खारिज हुए। कांग्रेस ने यहां मंगल तंबोली को प्रत्याशी बनाया। वार्ड 43 से रोशनी केवट द्वारा भाजपा से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। बीजेपी ने यहां से पिंटू कंवर को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 46 प्रेरक गौतम बीजेपी व कांग्रेस से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। प्रेरक निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। वार्ड 47 मे खुशबू शर्मा द्वारा कांग्रेस से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। कांग्रेस ने यहां से जमना बाई को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 48 से चार प्रत्याशियों द्वारा कांग्रेस से भरे गए नॉमिनेशन खारिज हुए हैं। कांग्रेस ने यहां से शानू इनायत को टिकट दिया है। वार्ड 49 से तीन प्रत्याशियों द्वारा कांग्रेस से भरे गए नॉमिनेशन व एक निर्दलीय का नॉमिनेशन खारिज हुआ है। यहां से कांग्रेस ने महिपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 51 मे खुशबू विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। यहां से कांग्रेस ने योगेश विजय को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 52 दिनेश कुमार द्वारा भाजपा से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। यहां से बीजेपी ने एकता पंकज को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 55 में कुंदन गालव द्वारा भाजपा से भरा गया नॉमिनेशन ख़ारिज हुआ है। बीजेपी ने यहां से मिलाप जैन को टिकट दिया है। वार्ड 60 में दो प्रत्याशी द्वारा भाजपा से भरे गए व दो निर्दलीयों के नॉमिनेशन खारिज हुए हैं। भाजपा ने यहां से अदा खान भाटी को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 61 से बीजेपी व कांग्रेस से भरे गए दो-दो नॉमिनेशन खारिज हुए हैं। यहा बीजेपी से ममता कंवर व कांग्रेस ने सुनीता चुनावी मैदान में है। वार्ड 62 से रेखा खारवाल द्वारा बीजेपी से भरा नॉमिनेशन खारिज हुआ है। भाजपा ने यहां गिरिराज प्रसाद महावर को प्रत्याशी बनाया हैं। वार्ड 63 से सुनील कश्यप द्वारा भाजपा से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। भाजपा ने यहां से भूपेंद्र प्रजापति को उम्मीदवार बनाया है। वार्ड 64 से तीन प्रत्याशी द्वारा भाजपा से व एक प्रत्याशी द्वारा कांग्रेस से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। बीजेपी ने यहां से प्रतिभा सुमन व कांग्रेस ने तस्नीम कुरैशी को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 65 से दो प्रत्याशी द्वारा बीजेपी से भरे गए नॉमिनेशन खारिज हुए हैं। बीजेपी ने यहां से नागेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 66 से कांग्रेस व बीजेपी प्रत्याशी द्वारा भरे गए नॉमिनेशन खारिज हुए हैं, व एक निर्दलीय का नामांकन भी रिजेक्ट हुआ है। बीजेपी ने यहां से लाड वर्मा व कांग्रेस ने संदीप सिंह को प्रत्याशी बनाया हैं। वार्ड 67 से चार प्रत्याशियों बीजेपी से नॉमिनेशन भरा था। चारों खारिज हो गए। बीजेपी ने यहां से नैना गर्ग को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 68 से जयदेव सुखेजा द्वारा भाजपा से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। भाजपा यहां से सुरेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 70 से सुरेंद्र कुमार द्वारा भाजपा से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। भाजपा ने यहां से ललित उर्फ अभिषेक कुशवाह को टिकट दिया है। वार्ड 71 से वंदना फौजदार द्वारा भाजपा से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। भाजपा ने यहां से राजेंद्र चौहान को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 73 से निर्दलीय प्रत्याशी रिया बानों का नामांकन खारिज हुआ है। वार्ड 75 मे भाजपा प्रत्याशी क्रांति जैन का एक नॉमिनेशन खारिज हुआ है। क्रांति जैन दो सेट भरे थे। वार्ड 76 से जतिन कश्यप द्वारा भाजपा से भरा गया व नरेंद्र कुमार सोनी द्वारा कांग्रेस से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। भाजपा ने यहां से मनोज कुमार सैनी व कांग्रेस ने सुरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 77 से अनुराधा द्वारा भाजपा से भरा गया व सुमित्रा द्वारा कांग्रेस से भरा गया पर्चा खारिज हुआ है। इस वार्ड से बीजेपी ने दीपा आर्य व कांग्रेस ने शकीला खानम को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 81 से चिरंजी लाल शर्मा द्वारा भाजपा से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हो गया। बीजेपी ने यहां से सुरेंद्र राठौर को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 82 से शैनू द्वारा कांग्रेस से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हुआ है। कांग्रेस ने यहां रेहाना को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 85 निर्दलीय प्रत्याशी रूपेश का नामांकन ख़ारिज हुआ हैं। वार्ड 87 से एक बीजेपी व 2 कांग्रेस से भरे नामांकन ख़ारिज हुए हैं। यहां से भाजपा ने पुष्पा चौधरी व कांग्रेस ने लक्ष्मी शर्मा को प्रत्याशी बनाया हैं। वार्ड 88 से महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम का नॉमिनेशन खारिज हुआ है। कांग्रेस ने यहां से प्राजंलि गौतम को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 89 से भाजपा व कांग्रेस से भरे गए दोनों नॉमिनेशन हुए। यहां भाजपा से पुरुषोत्तम यादव व कांग्रेस से प्रतिभा नाथ चुनावी मैदान में है। वार्ड 91 से NSUI के जिला अध्यक्ष विशाल मेवाड़ा का नॉमिनेशन खारिज हुआ है। कांग्रेस ने यहां से संजय यादव को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 92 से सुरेश कुमार व नितिन शर्मा द्वारा भाजपा से भरे गए दोनों नॉमिनेशन खारिज हो गया। यहां भाजपा ने मुकेश शर्मा को टिकट दिया है। वार्ड 93 से प्रियंका द्वारा कांग्रेस से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हो गया। कांग्रेस ने यहां से मेघा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 94 से विजयलक्ष्मी द्वारा कांग्रेस व रोहिणी शर्मा द्वारा भाजपा से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हो गया। भाजपा ने यहां से दीपिका शर्मा व कांग्रेस ने दीपा मंगल को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 95 से प्रेम कंवर द्वारा कांग्रेस से व अरविंद परमार द्वारा भाजपा से भरा गया नॉमिनेशन ख़ारिज हो गया। यहां से भाजपा ने कुलदीप मेहरा व कांग्रेस ने पारस वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 97 से धीरेंद्र सिंह द्वारा कांग्रेस से भरा गया नॉमिनेशन खारिज हो गया। कांग्रेस ने यहां से कुणाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 100 से सत्यनारायण द्वारा भाजपा से भरा गया पर्चा खारिज हो गया। बीजेपी ने यहां से रवि शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
ये खबर भी पढ़ें – कोटा में BJP-कांग्रेस का बागियों ने बिगाड़ा खेल:27 वार्डों में 32 बागी मैदान में; वार्ड 46 से एक प्रत्याशी ने दोनों पार्टियों सहित निर्दलीय भरा फॉर्म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!