दिपके बोले- CJP किसी पार्टी की 'बी टीम' नहीं:कहा- हम छात्रों की A टीम, नेताओं की डिग्री पर भी सवाल उठाए




कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी संस्था को कांग्रेस या आम आदमी पार्टी की ‘बी टीम’ बताए जाने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कहते हैं कि मैं कांग्रेस की बी टीम हूं और कुछ लोग कहते हैं कि मैं आम आदमी पार्टी (AAP) की बी टीम हूं। मुझे लगता है कि इन सभी लोगों को साथ बैठकर तय करना चाहिए कि मैं किसकी बी टीम हूं। जबकि, हमारे हिसाब से हम छात्रों की ए टीम हैं। नेताओं की डिग्री पर भी सवाल उठाए
दिपके ने कहा कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों की शैक्षणिक योग्यता की जानकारी जनता के सामने होनी चाहिए। सार्वजनिक जीवन में किसी भी व्यक्ति की डिग्री पर सवाल उठाए जा सकते हैं और उस व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपनी डिग्री और शैक्षणिक प्रमाण जनता के सामने रखे। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि स्कूलों को बेहतर बनाने की यह मुहिम किसी एक संगठन का मुद्दा नहीं, बल्कि बच्चों और पूरे देश के भविष्य का मुद्दा है। जो भी मानता है कि स्कूलों में सुधार होना चाहिए, उसे इस पर काम करना चाहिए।
कई नेता पहले से ही शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं: दीपके दीपके ने कहा कि सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने की मुहिम को किसी एक राजनीतिक संगठन की पहल नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से शिक्षा सुधारने की कोशिशों में साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि स्कूलों को बेहतर बनाने की यह मुहिम किसी एक संगठन का मुद्दा नहीं, बल्कि बच्चों और पूरे देश के भविष्य का मुद्दा है। जो भी मानता है कि स्कूलों में सुधार होना चाहिए, उसे इस पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग दलों के राजनीतिक नेता पहले से ही शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा को ऐसी मुहिमों पर आपत्ति क्यों है। उन्होंने कहा- सिर्फ आम आदमी पार्टी ही नहीं, शिवसेना भी इस पर काम कर रही है। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता भी इस पर काम कर रहे हैं। स्कूलों में सुधार होना चाहिए, ऐसा मानने वाले हर व्यक्ति का स्वागत किया जाना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!