पंचकूला में घग्गर नदी में डूबने से किशोर की मौत:नहाते समय हादसा, दोस्तों के साथ घूमने आया था; मोहाली का रहने वाला
पंचकूला में पिंजौर के गांव बुर्ज कोटिया में घग्गर नदी में डूबने से एक 16 साल के किशोर की जान चली गई। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। हादसे की सूचना मिलते ही ईआरवी-526 की टीम मौके पर पहुंची। अमरावती चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के मोहाली और कुराली क्षेत्र से करीब 5 से 6 युवक बुर्ज कोटियां स्थित घग्गर नदी के पास घूमने आए थे। कुराली का रहने वाला था अनिकेत उस जगह पर एक झरना बह रहा है। झरने में नहाते समय कुराली (मोहाली) का रहने वाला 16 वर्षीय अनिकेत पानी में डूब गया। साथ आए दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मृतक के शव को सेक्टर-6 पंचकूला स्थित अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पहले भी हो चुके हैं हादसे बता दें कि घग्गर नदी के इस इलाके में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन ने लोगों को सावधान करने के लिए यहां चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं। इसके बावजूद युवक-युवतियां अक्सर यहां घूमने आते हैं, जिससे हादसों का डर बना रहता है।
Source link

