UP Bihar Rainfall Flood LIVE Photos Update; Ganga Water Level – MP Rajasthan Weather Alert
- Hindi News
- National
- UP Bihar Rainfall Flood LIVE Photos Update; Ganga Water Level MP Rajasthan Weather Alert | Uttarakhand Himachal Landslide
नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वाराणसी और चित्रकूट सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अब तक 16 हजार से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से रेस्क्यू किया जा चुका है।
बिहार के 16 जिलों में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत 8 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए पटना सुरक्षा दीवार के सभी 108 रास्तों को बंद कर दिया गया है, ताकि नालों के जरिए शहर में पानी न घुसे।
मध्य प्रदेश में मंदाकिनी और नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं, छतरपुर, सतना, मंडला, मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। छतरपुर के कुटनी और जबलपुर के बरगी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 266 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 158 मौतें सड़क हादसों, 18 लैंडस्लाइड, 13 डूबने और एक मौत फ्लैश फ्लड के कारण हुई है। वहीं, अन्य मौतें अलग-अलग कारणों से हुई हैं।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें
यूपी के बिजनौर में गंगा का पानी हाईवे के ऊपर से बह रहा है। बच्चे बैलगाड़ी से स्कूल जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश के मंडला में नर्मदा नदी छोटे पुल को छूती हुई बह रही।
राजस्थान के धौलपुर में हुई तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया।
हिमाचल प्रदेश में धर्मपुर के जाबली में भारी बारिश के बाद दुकान के ऊपर से बहता हुआ पानी।
देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से देखें…
लाइव अपडेट्स
07:21 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल के न्यू फराबक्का में जमीन धंसने से 14 ट्रेनें रद्द
पश्चिम बंगाल के न्यू फराबक्का में जमीन धंसने से 4 सितंबर को रवाना होने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें हावड़ा-गुवाहाटी साराईघाट एक्सप्रेस, सियालदह-बामनहाट उत्तरबंगा एक्सप्रेस, सियालदह-अलीपुरद्वार कंचनकन्या एक्सप्रेस, सियालदह-सहरसा हाटे बाजार एक्सप्रेस, दार्जिलिंग मेल, हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस और हावड़ा-कटिहार एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है।
06:52 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर घटा
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर अब घट रहा है, लेकिन वरुणा नदी के किनारे बाढ़ का असर बना हुआ है। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
05:59 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के सतना में बाढ़ से मकान और मंदिरों में भरा पानी
04:56 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान के पार
उत्तर प्रदेश के गोंडा में जलस्तर बढ़ने से घाघरा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन अलर्ट पर है और स्थिति पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ाने के साथ ड्रोन से भी जायजा लिया जा रहा है।
04:43 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में रघुवीर घाट पर लैंडस्लाइड से रास्ता बंद
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में गुरुवार देर रात रघुवीर घाट पर एक बार फिर लैंडस्लाइड हुआ। मलबा सड़क पर आने से रत्नागिरी और सतारा जिले के करीब 15 से 20 गांवों के बीच यातायात पूरी तरह बंद हो गया है।
04:28 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पांडव नदी का जलस्तर बढ़ा
उत्तर प्रदेश के कानपुर के मेहरबान सिंह का पुरवा, गोपालपुर और मर्दनपुर गांवों में पांडव नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। पानी बढ़ने के चलते स्थानीय लोग अपना सामान सुरक्षित जगहों पर ले जा रहे हैं।
04:03 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
बिहार के कटिहार में नाव से स्कूल पहुंच रहे छात्र
बिहार के कटिहार में गंगा, कोसी और बरंडी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इससे प्रतापगंज स्थित मध्य विद्यालय चारों तरफ से पानी से घिर गया है। बाढ़ के पानी के बीच बच्चे रोजाना नाव से स्कूल पहुंच रहे हैं।
03:39 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हरिद्वार में भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भरा
03:09 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर जलभराव
02:33 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल: दो दिन भारी बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में आज और कल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक तीन जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद आठ सितंबर तक राज्य के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। इस मानसून सीजन (एक जून से तीन सितंबर तक) में बारिश से 1,235 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
02:32 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब: पंजाब के 5 जिलों में अलर्ट, तापमान 0.1 डिग्री गिरा
पंजाब में मौसम बदल गया है। जालंधर और पठानकोट में शुक्रवार को बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ और मोहाली में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज (4 सितंबर) पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
02:31 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
हरियाणा में कमजोर पड़े मानसून को आज और कल दो दिन में रफ्तार मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश का जोर रहेगा, जबकि 5 सितंबर को इसका दायरा मध्य और दक्षिणी हरियाणा तक बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
02:30 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
झारखंड: आज हल्के से मध्यम बारिश की संभावना
झारखंड में अगले 6 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज से राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
02:28 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
यूपी: 23 जिलों में बाढ़, 65 में बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसूनी बारिश से गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। आज 65 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। मथुरा, आगरा और कन्नौज समेत 16 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
02:27 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान: 24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम से राजस्थान में बारिश हो रही है। आज भी 24 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। जयपुर व आसपास के इलाकों में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…
02:26 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
बिहार: 16 जिलों में बाढ़, 5 लाख लोग प्रभावित
बिहार के 16 जिलों में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत 8 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, पटना के गांधी घाट और हाथीदह में गंगा का जलस्तर अब तक के हाइएस्ट फ्लड लेवल को पार कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
02:24 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: 28 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नर्मदा भी उफान पर है। वहीं, छतरपुर, सतना, मंडला-मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। छतरपुर के कुटनी और जबलपुर के बरगी बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। भोपाल में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में अब तक 29.2 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे की 78% है। पूरी खबर पढ़ें…
01:58 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
देशभर के शहरों में आज तापमान का अनुमान

