सीकर से 21 साल की युवती लापता:ई-मित्र पर स्कॉलरशिप फॉर्म भरवाने गई भी, मोबाइल भी स्विच ऑफ; पिता ने FIR दर्ज कराई
सीकर में स्कॉलरशिप फॉर्म भरवाने गई 21 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती का फोन भी बंद आ रहा है। पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती के पिता ने शिकायत देकर पुलिस को बताया कि उनकी बेटी थर्ड ईयर में पढ़ती है। वह 3 सितंबर की सुबह घर से कस्बे के ही ई-मित्र पर स्कॉलरशिप फॉर्म भरवाने गई थी। लेकिन दोपहर बाद तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने सोचा कि ई-मित्र पर भीड़ होने के चलते टाइम लग गया हो, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी युवती घर नहीं लौटी तो उन्होंने ई-मित्र पर जाकर देखा। इसके बाद आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी युवती की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। रिपोर्ट के अनुसार युवती के पास एक मोबाइल फोन भी था जो लगातार स्विच ऑफ है। अब पुलिस युवती की तलाश कर रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 17 साल की नाबालिग लड़की भी लापता सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की के भी लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि 2 सितंबर की रात बेटी घर पर ही सो रही थी। 3 सितंबर की सुबह जब जागे तो बेटी घर पर नहीं मिली
Source link

