Chhattisgarh Swine Flu Outbreak | Raipur H1N1 Cases Spike


छत्तीसगढ़ में H1N1 (स्वाइन फ्लू) के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 8 सितंबर प्रदेश में एक दिन में 46 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 19 मरीज रायपुर से हैं। इसके बाद दुर्ग में 4, बिलासपुर और कोरबा में 3-3, जबकि बालोदाबाजार, बस्तर और महासमुं

.

1 जनवरी 2026 से 8 सितंबर तक प्रदेश में H1N1 के कुल 298 मरीज पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 113 मरीज अभी एक्टिव हैं। एक्टिव मरीजों में 81 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 32 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।

रायपुर में सबसे ज्यादा 127 मरीज

अब तक के कुल मामलों में रायपुर सबसे आगे है। जिले में 127 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। यानी प्रदेश में मिले कुल 298 मामलों में करीब 43% मरीज अकेले रायपुर से हैं। बिलासपुर में 38, दुर्ग में 40 और कोरबा में 19 मरीज अब तक सामने आए हैं। रायगढ़ में 12 और धमतरी में 9 मरीज मिले हैं।

एक दिन में 46 केस, रायपुर में 41% मामले

8 सितंबर को मिले 46 नए मरीजों में से 19 रायपुर के हैं, यानी एक दिन में सामने आए नए मामलों का करीब 41% हिस्सा रायपुर से है। इसके अलावा दुर्ग में 4, बिलासपुर और कोरबा में 3-3, बालोदाबाजार, बस्तर और महासमुंद में 2-2 तथा जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, मुंगेली और सुरगुजा में 1-1 नया मरीज मिला है। दूसरे राज्यों से भी 5 पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं।

अभी 113 एक्टिव मरीज, 81 अस्पताल में

कुल 298 पॉजिटिव मरीजों में से फिलहाल 113 एक्टिव केस हैं। इनमें करीब 72% यानी 81 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं 32 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इसका मतलब है कि अभी इलाज करा रहे मरीजों में बड़ी संख्या अस्पतालों में है।

किन जिलों में कितने कुल मरीज?

अब तक बिलासपुर में 38, दुर्ग में 40, रायपुर में 127, कोरबा में 19 और रायगढ़ में 12 मरीज मिल चुके हैं। धमतरी में 9, महासमुंद में 7, राजनांदगांव में 6, बस्तर में 5, बालोदाबाजार और जांजगीर-चांपा में 4-4 तथा बालोद और बेमेतरा में 3-3 मरीज मिले हैं। बाकी जिलों में मामले 1 से 2 के बीच हैं।

समझें H1N1 को

H1N1 इन्फ्लुएंजा वायरस का एक प्रकार है। इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हो सकते हैं, जिनमें बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी शामिल हैं। कुछ मरीजों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है, खासकर जब सांस लेने में परेशानी जैसी स्थिति सामने आए। ऐसे लक्षण होने पर समय पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

अब तक किसी मरीज की मौत नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में H1N1 से अब तक कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों की निगरानी और उपचार कर रहा है।

बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर को दिखाएं

डॉ. विकास अग्रवाल के मुताबिक बुखार के साथ लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी या बहुत ज्यादा कमजोरी जैसे लक्षण हों तो इसे सामान्य वायरल समझकर खुद से दवा नहीं लेनी चाहिए। ऐसे लक्षण होने पर डॉक्टर से जांच और सलाह लेना जरूरी है।

स्वाइन फ्लू संक्रमित व्यक्ति की खांसी या छींक से निकलने वाली बूंदों और नजदीकी संपर्क से फैल सकता है। अगर लक्षण लगातार बने रहें या हालत बिगड़ती लगे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!