गुरुग्राम के पॉश इलाकों में दूसरे दिन भी तोड़फोड़:बेसमेंट में बनाए अवैध निर्माण पर फोकस, कल दो दर्जन से ज्यादा मकान सील किए थे




गुरुग्राम में डीटीपीई द्वारा पॉश इलाकों में लगातार दूसरे दिन तोड़फोड़ और सीलिंग अभियान जारी है। डीटीपीई अमित मधोलिया की अगुवाई में स्टिल्ट-प्लस-फोर भवनों में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। दरअसल डीएलएफ, सुशांत लोक समेत पॉश इलाकें में बिल्डरों और मकान मालिकों ने ‘स्टिल्ट प्लस फोर’ नीति के तहत गाड़ियों की पार्किंग के लिए छोड़ी गई जमीन (स्टिल्ट एरिया) का दुरुपयोग किया है। इस खुली जगह में अवैध रूप से पक्के कमरे, दुकानें, सर्वेंट क्वार्टर और पीजी जैसी व्यावसायिक इकाइयां खड़ी कर दी गई हैं। डीटीपीई अमित मधोलिया ने मौके पर स्पष्ट किया कि स्टिल्ट एरिया पूरी तरह से वाहनों की पार्किंग के लिए आरक्षित होता है। यहां पक्के निर्माण होने से लोग गाड़ियां सड़कों पर पार्क करने को मजबूर होते हैं, जिससे पॉश कॉलोनियों की आंतरिक सड़कों पर भयंकर जाम लगता है। इसी वजह से इन अवैध ढांचों को बुलडोजर और मज़दूरों की मदद से पूरी तरह ध्वस्त किया जा रहा है। भारी पुलिस बल के साथ की जा रही तोड़फोड़ अभियान के दूसरे दिन विभाग की टीम भारी पुलिस बल और कई जेसीबी मशीनों के साथ सुशांत लोक-1 तथा डीएलएफ के विभिन्न फेजों में पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि कई चार मंजिला इमारतों में नियमों के विपरीत जाकर बेसमेंट और ऊपरी मंजिलों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं। ऐसी कई संपत्तियों को विभाग ने तुरंत प्रभाव से सील कर दिया है और कुछ जगहों पर अंदरूनी दीवारों को तोड़कर नक्शे के अनुसार बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले जारी हुए थे नोटिस डीटीपीई अमित मधोलिया ने इस कार्रवाई को पूरी तरह नियमानुसार बताते हुए कहा कि यह बुलडोजर ऐक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के नहीं किया जा रहा है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के तहत पहले पूरे क्षेत्र का व्यापक सर्वे कराया गया था। इसके बाद सभी उल्लंघनकर्ताओं को बकायदा कारण बताओ नोटिस जारी कर अपने स्तर पर अवैध निर्माण हटाने का पर्याप्त समय दिया गया था। तय समय सीमा के भीतर जब लोगों ने खुद इन अवैध ढांचों को नहीं हटाया, तभी विभाग को यह सख्त कदम उठाना पड़ा। वीआईपी कॉलोनियां भी विभाग की रडार पर प्रशासन के इस बड़े एक्शन से गुरुग्राम के रियल एस्टेट मार्केट और अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने साफ कर दिया है कि यह अभियान अभी रुकने वाला नहीं है। अन्य बड़ी व लाइसेंसी पॉश कॉलोनियां भी विभाग की सख्त रडार पर हैं, जहां आने वाले दिनों में इसी प्रकार का कड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!