धौलपुर के वार्ड 40 में 97 नए वोटर्स को लेकर:कांग्रेस प्रत्याशी ने जताई आपत्ति, अंतिम सूची समय पर नहीं मिलने का आरोप




धौलपुर में नगर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 40 की मतदाता सूची पर विवाद हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी अतुल भार्गव ने वार्ड में 97 नए वोटर्स के जुड़ने पर आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि इन मतदाताओं के बारे में अंतिम संशोधित सूची समय पर नहीं दी गई। अतुल भार्गव ने बताया कि वार्ड की मतदाता सूची में पहले से कुछ ऐसे लोगों के नाम थे, जिनकी मौजूदा स्थिति साफ नहीं थी। अब इन मतदाताओं की संख्या 97 बताई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इनमें कई लोग ऐसे हैं, जो वार्ड में रहते ही नहीं हैं। उनके परिवार के सदस्य भी दूसरी जगहों पर जा चुके हैं। प्रत्याशी ने यह भी बताया कि ये वोट 22 और 23 अगस्त को जोड़े गए थे। इसके बाद चुनाव विभाग की तरफ से संशोधित मतदाता सूची नहीं दी गई। उनका कहना है कि अंतिम सूची समय पर नहीं मिलने से नए जुड़े मतदाताओं की जानकारी साफ नहीं हो पाई। अतुल भार्गव ने यह आरोप भी लगाया कि नए जुड़े मतदाताओं के नाम के सामने मतदाता सूची में मकान नंबर की जगह जीरो लिखा गया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव विभाग में की जाएगी और मतदाता सूची में जुड़े नामों की जांच की मांग की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!