रामदेवरा के लिए दो जोड़ी स्पेशल-ट्रेनों का संचालन कल से:भगत की कोठी-रामदेवरा और श्रीगंगानगर-पोकरण के बीच बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन




रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें और शुरू करने का फैसला किया है। 11 सितंबर से भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच दो जोड़ी और 12 सितंबर से श्रीगंगानगर-पोकरण के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी। तीनों जोड़ी ट्रेनें 15-15 ट्रिप करेंगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार- ट्रेन संख्या 04863/04864 और 04865/04866 भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच 11 से 25 सितंबर तक संचालित होंगी। वहीं ट्रेन संख्या 04863 भगत की कोठी से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर 10:30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में 04864 रामदेवरा से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी तरह 04865 भगत की कोठी से शाम 4 बजे रवाना होकर रात 9:20 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में 04866 रामदेवरा से रात 10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। वर्तमान में एक जोड़ी मेला स्पेशल का जोधपुर-रामदेवरा स्टेशनों के बीच संचालन किया जा रहा है। दोनों जोड़ी ट्रेनों का ठहराव जोधपुर, राईका बाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, तिंवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलोदी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। श्रीगंगानगर से फलोदी के रास्ते पोकरण भी सीधी ट्रेन रामदेवरा मेले के मद्देनजर ट्रेन संख्या 04741/04742 श्रीगंगानगर-पोकरण मेला स्पेशल 12 से 26 सितंबर तक चलेगी। श्रीगंगानगर से सुबह 10.15 बजे रवाना होकर शाम 7.50 बजे पोकरण पहुंचेगी। ट्रेन फलोदी स्टेशन पर शाम 6:35 बजे आकर 6:40 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में पोकरण से रात 8.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। ट्रेन फलोदी स्टेशन पर रात 10 बजे आकर 10.05 बजे रवाना होगी। ट्रेन में 15 साधारण और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 कोच होंगे। रेलवे के अनुसार- इन स्पेशल ट्रेनों से नियमित ट्रेनों पर यात्री दबाव कम होगा और रामदेवरा मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा। रामदेवरा मेले के लिए वाया फलोदी दो जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें और चलेंगी रेलवे ने लालगढ़ से फलोदी होकर रामदेवरा के लिए दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। दोनों जोड़ी ट्रेनें 19 से 22 सितंबर को प्रतिदिन एक-एक ट्रिप, यानी कुल चार-चार ट्रिप संचालित होंगी। सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया- जातरुओं की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 04751 लालगढ़-रामदेवरा मेला स्पेशल 19, 20, 21 और 22 सितंबर को लालगढ़ से सुबह 4 बजे रवाना होकर फलोदी 6.35 बजे पहुंचेगी और 6.40 बजे रवाना होकर सुबह 7.20 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04752 रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल इन्हीं चारों तारीखों को रामदेवरा से सुबह 7.35 बजे रवाना होकर फलोदी 8.10 बजे पहुंचेगी और 8.15 बजे रवाना होकर सुबह 11 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04753 लालगढ़-रामदेवरा मेला स्पेशल 19, 20, 21 और 22 सितंबर को लालगढ़ से दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर फलोदी शाम 4.10 बजे पहुंचेगी और 4.15 बजे रवाना होकर शाम 4.50 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04754 रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल इन्हीं चारों तारीखों को रामदेवरा से शाम 5.10 बजे रवाना होकर फलोदी 5.45 बजे पहुंचेगी और 5.50 बजे रवाना होकर रात 8.45 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। दोनों जोड़ी ट्रेनें मार्ग में कोलायत और फलोदी स्टेशनों पर ठहरेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!