CM डॉ. मोहन यादव ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म:बोले-टैक्स फ्री करने पर विचार कर रहे; MP के गायक सुनील लोधी ने गाया है भजन




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के कोलार स्थित दृष्टि प्लाजा में फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक प्रसंगों पर आधारित इस फिल्म को टैक्स फ्री करने पर सरकार विचार कर रही है। फिल्म में मध्यप्रदेश के कलाकारों और प्रतिभाओं ने भी काम किया है। सीएम ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती, महापौर मालती राय और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखी। फिल्म देखने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ में प्रदेश के कई कलाकारों और प्रतिभाओं ने अपनी कला का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में नीम करोली बाबा का जीवन दर्शन दिखाया गया है। सीएम बोले-फिल्म में एक-दूसरे की मदद का संदेश सीएम ने कहा कि फिल्म के माध्यम से धर्म और अध्यात्म की गहरी जड़ों को समझा जा सकता है। उन्होंने नीम करोली बाबा को आस्था के आधार पर भगवान हनुमान जी का अंश माने जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि फिल्म का संदेश एक-दूसरे के काम आने और गरीबों की मदद करने का भी है। सागर के दिव्यांग गायक ने गाया बुंदेली भजन फिल्म में सागर जिले के दिव्यांग गायक सुनील लोधी ने बुंदेली भजन गाया है। सुनील की प्रतिभा की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंची थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें मुख्यमंत्री निवास बुलाया था। सीएम ने सुनील को 1 लाख रुपए की सम्मान निधि देकर सम्मानित किया था। साथ ही उनकी आंखों की रोशनी लौटाने के लिए उपचार में मदद का आश्वासन दिया था। फिल्म के बाल कलाकार से भी मिले CM नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुनील लोधी की आवाज में भजन शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री से फिल्म के 8 वर्षीय बाल कलाकार मास्टर सात्विक शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!