मेजर भूपिंदर सिंह आज बीजेपी में होंगे शामिल:बादल परिवार के है करीबी, हरियाणा सीएम सैनी की हाजिरी में पार्टी जॉइन करेंगे
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी रहे मेजर भूपिंदर सिंह आज बीजेपी में शामिल होंगे। वह अपने बेटे के साथ पार्टी की सदस्यता लेंगे। मेजर भूपिंदर सिंह प्रकाश सिंह बादल के राजनीतिक सचिव रह चुके हैं और सुखबीर सिंह बादल के करीबियों में भी गिने जाते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में मेजर भूपिंदर सिंह बीजेपी में शामिल होंगे। इसे लेकर सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी कार्यालय में कार्यक्रम रखा गया है। नायब सैनी के दौरे से पहले पंजाब बीजेपी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीमों ने कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में चेकिंग की।
Source link

