बरेटा पुलिस ने चिट्टे समेत एक को गिरफ्तार:नशे का आदी है आरोपी शमशेर सिंह शेरी
मानसा की बरेटा पुलिस ने 8 ग्राम चिट्टे समेत एक तस्कर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। बरेटा थाना प्रभारी गणेशव कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ के सतगुर सिंह ने बरेटा पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी शमशेर सिंह उर्फ शेरी के पास से 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार आरोपी गांव धर्मपुरा से बरेटा आ रहा था। पुलिस का कहना है कि वह नशे का आदी होने के साथ-साथ नशा बेचने का काम भी करता है। बरेटा पुलिस ने शमशेर सिंह शेरी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूछताछ में यह पता चल सके कि वह चिट्टा कहां से लाकर बेचता था।
Source link

