गौरेला में दुकान न खोलने पर विवाद:10 आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने केस दर्ज किया
गौरेला के गिरवर गांव में रात में किराने की दुकान नहीं खोलने की बात पर मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, रात में राकेश राठौर, महेंद्र यादव और राजू यादव दुकान पर पहुंचे। उन्होंने जबरदस्ती दुकान खोलने को कहा। रात होने की वजह से शिकायतकर्ता की बेटी लक्ष्मी यादव ने दुकान नहीं खोली, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता और उसका भाई ओमप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। दोनों ने आरोपियों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। अगले दिन 10 आरोपी घर में घुसे शिकायतकर्ता के मुताबिक, अगले दिन राकेश राठौर, महेंद्र यादव, राजू यादव, राजन राठौर, संतोष राठौर, मुकेश राठौर, जतिन राठौर, सुरेश राठौर उर्फ चिल्लू, सूरज यादव और राहुल राठौर एक साथ उसके घर में जबरदस्ती घुस गए। आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी और रात में दुकान नहीं खोलने की बात को लेकर ताना मारा। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए शिकायतकर्ता के बेटे लक्ष्मण यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। बीच-बचाव करने आए परिजनों से भी मारपीट लक्ष्मण को बचाने के लिए शिकायतकर्ता, उसका भाई ओमप्रकाश यादव और बेटी लक्ष्मी यादव बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान लक्ष्मी यादव को धक्का देकर गिरा दिया गया। लक्ष्मण समेत तीन लोगों को चोट मारपीट में लक्ष्मण यादव के सिर, पीठ और बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। शिकायतकर्ता के सिर, कोहनी, कलाई, कमर और कूल्हे पर चोट आई है। वहीं, ओमप्रकाश यादव के पैर के टखने में भी चोट लगी है। 10 नामजद आरोपियों पर केस घटना की सूचना मिलने के बाद गौरेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 190, 191(2), 296, 333 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Source link

