यमुनानगर में युवती रात को घर से लापता:करनाल के युवक पर शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप; 50 हजार रुपये भी ले गई




यमुनानगर के सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार युवती घर से जाते समय 50 हजार रुपये भी अपने साथ ले गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती की मां ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव में रहती है। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। उसकी 19 वर्षीय बेटी रविवार की रात परिवार के साथ घर पर थी। रात में सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। रात 12 बजे बस स्टैंड पर पैदल जाती दिखी शिकायतकर्ता के अनुसार सुबह करीब 4 बजे आंख खुली तो उन्होंने देखा कि बेटी अपने बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने घर और आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने इसके बाद बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की। इसमें बेटी रात करीब 12:15 बजे घर से पैदल जाती हुई दिखाई दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि उनकी बेटी को शुभम नामक युवक अपने साथ ले गया है, जोकि कुंजपुरा, जिला करनाल का रहने वाला है। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक ने उनकी बेटी को शादी का झांसा दिया और उसे अपने साथ ले गया। युवती घर से 50 हजार रुपये भी लेकर गई है। मोबाइल फोन भी घर पर छोड़ा मां ने बताया कि युवती के पास अपना कोई मोबाइल फोन नहीं है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर युवती तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!