जालंधर में पंजाबी यूट्यूबर का रिमांड बढ़ा:कोर्ट ने 3 दिन का पुलिस रिमांड और बढ़ाया, पुलिस कर रही पूछताछ
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अवैध विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मनप्रीत सिंह उर्फ मणि शॉकर और उसके साथियों को दो दिन का रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी और पूछताछ का हवाला देकर कोर्ट से 4 दिन का अतिरिक्त रिमांड मांगा था। हालांकि, अदालत ने पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मणि शॉकर का 3 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। यह पूरी कार्रवाई सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ सब-इंस्पे क्टर बलकरण सिंह की देखरेख में हुई। 18 सितंबर को पुलिस चौकी जंडियाला के इंचार्ज एसआई नरिंदर मोहन ने अपनी टीम के साथ जंडियाला मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध महिंद्रा स्कॉर्पियो (PB-08-GB-1101) को रोककर तलाशी ली गई।
पिस्टल निकालकर एसआई पर गोली चलाने की कोशिश की गाड़ी की चेकिंग के दौरान पुलिस ने ड्राइवर और साथ बैठे व्यक्ति से पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने को कहा। इसी दौरान कार में सवार बिना दाढ़ी वाले व्यक्ति ने अचानक पिस्टल निकालकर एसआई पर गोली चलाने की कोशिश की। सतर्क एसआई ने तुरंत उसका हाथ पकड़कर एक तरफ धकेला, जिससे आरोपी द्वारा चलाई गई दो गोलियां पास के एक ढाबे की दीवार पर जा लगीं।
पुलिस ने मौके पर दोनो को किया गिरफ्तार पुलिस टीम ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान पंजाबी यूट्यूबर मनप्रीत सिंह उर्फ मणि शॉकर (निवासी गांव अट्टी बाजा, फिल्लौर) के रूप में हुई, जबकि स्कॉर्पियो चला रहे उसके साथी की पहचान दिलप्रीत सिंह (निवासी गांव धर्म सिंह वाला, मोगा) के तौर पर की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के तीसरे सदस्य मेहर सिंह उर्फ प्रिंस (निवासी न्यू आजाद नगर, लुधियाना) को भी नामजद कर आरोपियों के कब्जे से कुल 5 विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए।
पुलिस रिमांड में करेंगी पूछताछ बरामद हथियारों में ऑस्ट्रिया निर्मित ऑस्ट्रियन ग्लॉक 19 जेन4 (9×19 mm) पिस्टल, रोमानिया निर्मित कुगीर मॉडल TT-C (7.62×25 mm) पिस्टल, जर्मनी निर्मित वाल्थर मॉडल PP (9mm P.A.K.) पिस्टल और 2 बिना निशान वाली पिस्तौलों समेत जिंदा व चले हुए कारतूस शामिल हैं। फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गिरोह के बाकी नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई चेन को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
Source link

