पानी लगाने के विवाद में किसान पर रॉड से हमला:बचाव में कोहनी टूटी, दूसरे वार में सिर में चोट लगी; अस्पताल में भर्ती
हनुमानगढ़ के फतेहपुर गांव में पानी लगाने के विवाद में किसान अनवर खां पर रॉड से हमला हुआ। हमले में अनवर की कोहनी में फ्रैक्चर और सिर में चोट लगी, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबर ने पुलिस को बताया कि आरोपी कासम खां अनवर से रंजिश रखता है। 28 सितंबर की शाम अनवर खेत में पानी लगा रहा था, तभी कासम खां ने खाला बंद करने की कोशिश की। इस पर कहासुनी हुई। कासम खां ने अनवर के सिर पर रॉड से वार किया। बचाव में रॉड कोहनी पर लगी, जिससे फ्रैक्चर हुआ। दूसरे वार में वह बेहोश हो गया। अकबर और असलम अनवर को अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। संगरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक रोहताश कुमार को जांच सौंपी है।
Source link

