पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक:पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया; पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही




जोबट तहसील की ग्राम पंचायत उबलड के खोदराड फलिया में बुधवार सुबह 40 वर्षीय अमरसिंह पिता गुलाब सिंह मायड़ा की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को नीचे उतारा। सूचना पर जोबट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, अमरसिंह की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। परिजन पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे ग्रामीण शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अमर शहीद छीतू किराड़ सिविल अस्पताल, जोबट लेकर पहुंचे। मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!