पठानकोट में दातर दिखाकर युवक से लूट:कैश और बाइक छीनी, दुकान पर काम करवाने आता था आरोपी; पहले से थी जान-पहचान




पठानकोट की पुरानी कचहरी इलाके में दातर दिखाकर युवक से लूट हुई। आरोपियों ने उसके पर्स से कैश निकाल लिए और उसकी बाइक भी छीन ली। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रीत नगर निवासी सन्री माफिया और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भदरोआ निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक बाइक रिपेयर की दुकान पर काम करता है। कृष्ण कुमार अपने किसी निजी काम से मोटरसाइकिल पर स्विमिंग पूल लमीनी वाली साइड जा रहा था। रास्ते में उसे प्रीत नगर निवासी युवक सन्री माफिया अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिला। आरोपियों ने इशारा करके बाइक रुकवाई
कृष्ण आरोपी को पहले से जानता था, क्योंकि वह उसकी दुकान पर मोटरसाइकिल ठीक करवाने आता-जाता था। आरोपियों ने इशारा करके बाइक रुकवाई। कृष्ण को डरा-धमकाकर आरोपी खुद बाइक चलाने लगा। बीच में कृष्ण को बिठाकर पीछे अपने साथी को बैठा लिया। पुरानी कचहरी की तरफ ले गया
भदरोआ में पूर्व पार्षद के घर के पास से होते हुए उसे पुरानी कचहरी की तरफ ले गया। कृष्ण ने पुलिस को बताया कि पुरानी कचहरी के पास पहुंचते ही पीछे बैठे अज्ञात आरोपी ने दातर निकालकर प्रीत नगर निवासी युवक सन्री माफिया के हाथ में थमा दिया। नकदी और बाइक छीनी
आरोपियों ने हथियार के बल पर पीड़ित को डराते हुए कहा कि जो कुछ भी उसके पास है, चुपचाप निकाल दे। आरोपियों ने जबरन उसके पर्स से 15,000 रुपए कैश निकाल लिए और उसकी बाइक भी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। दो आरोपियों पर मामला दर्ज
पीड़ित कृष्ण कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 1 पठानकोट की पुलिस ने आरोपी सन्री माफिया निवासी प्रीत नगर और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!