गणेश उत्सव आयोजन में प्रसाद पर टिप्पणी से बवाल:सोसाइटी के व्हाट्सऐप ग्रुप में मसीही समुदाय के युवक ने की टिप्पणी, समिति के सदस्यों ने पुलिस में दी शिकायत




रायपुर के खम्हारडीह इलाके में स्थित पॉर्क साइड रेसिडेंशियल कॉलोनी में भगवान गणेश के प्रसाद पर टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। मसीही समाज के युवक की टिप्पणी से नाराज समीति के सदस्यों ने खम्हारडीह इलाके में इसकी शिकायत दी है। समिति के सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। व्हाट्सऐप ग्रुप में युवक द्वारा की गई टिप्पणी और ऑडियों को शिकायत के साथ समिति के सदस्यों ने पुलिस में दिया है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पॉर्क साइड रेसिडेंशियल कॉलोनी गणेश समिति के सदस्यों के अनुसार गणेश पर्व के अवसर पर गणेश मूर्ति स्थापना के साथ पूजा पाठ और भंडारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजन से जुड़ा एक ऑडियो सोसाइटी के अधिकृत व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर किया गया। ये ऑडियो सोसाइटी में रहने वाले कैलविन सैमुअल नाम के व्यक्ति ने शेयर किया था। इस ऑडियो में प्रसाद और पूजा सामग्री को लेकर आपत्तिजनक बाते थी। वीडियो और कमेंट की जांच की मांग शिकायत में पुलिस से वीडियो और टिप्पणी की जांच करने की मांग की गई है। सदस्यों ने यह भी आग्रह किया है कि वीडियो किस संदर्भ में बनाया गया, उसे किसने शेयर किया और टिप्पणी का वास्तविक आशय क्या था? इसकी जांच की जाए। समिति के सदस्यों ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। ठोस कार्रवाई नहीं होने से समिति के सदस्य नाराज पुलिस को शिकायत देने के बाद प्रसाद पर टिप्पणी करने वाले मसीजी समाज के सदस्य पर ठोस कार्रवाई ना होने से समिति के सदस्य नाराज है। समिति के सदस्यों ने मामलें में वरिष्ठ अधिकारियों के पास जाने की शिकायत की है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा खम्हारडीह थाना प्रभारी भावेश गौतम ने शिकायत आने की पुष्टि की है। उन्होने कहा, कि समिति ने शिकायत के साथ व्हाट्सऐप में शेयर किए गए ऑडियो को भी दिया था। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। मामलें में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!