ऐलनाबाद में दो पक्षों में फायरिंग, बाइक तोड़े:सतगुरू तारीख से आया था, दारा ने बदमाश कहकर टोका, टाइम रखकर नहर पुलिया पर पहुंचे
सिरसा जिले में शनिवार रात्रि को दो पक्षों में फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चल रही थी। एक पक्ष से चार-पांच लोग और दूसरे पक्ष 30-40 लोग थे। भारी संख्या देखकर एक पक्ष के चारों लोग भाग गए और बाइक वहीं छोड़ गए। दोनों तरफ से एक-एक फायर किया गया। आरोपियों ने दोनों बाइक को लाठी-डंडों से तोड़ दिया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, यह घटना ऐलनाबाद के गांव झोरड़नाली की है और शनिवार रात करीब 8 से 9 बजे की है। एक पक्ष से सतगुरु, जो गांव में रहता है और वह शनिवार को किसी तारीख पर गया हुआ था। दूसरे पक्ष से दारा सिंह, जो गांव से टिब्बी ढाणी रोड पर रहता है। शनिवार को सतगुरु और दारा सिंह की मुलाकात के दौरान आपसी बहस हो गई थी और बड़ा बदमाश होने की कहने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने सोमवार को टाइम रख लिया। मगर सतगुरु ने शनिवार शाम को ही फल्डी नहर पुलिया के पास आने को कह दिया और कहा, पता चल जाएगा कि कौन बड़ा बदमाश है। सतगुरु अपने साथियों के साथ पैदल ही गांव से पुलिया पर पहुंच गया। दारा सिंह दो बाइक पर अपने साथियों के साथ आया। आते ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देखकर पहले फायरिंग की। पुलिस अपराधिक रिकॉर्ड खंगालेगी उस समय सतगुरु के साथियों की संख्या ज्यादा थी तो दारा सिंह अपने साथियों के साथ भाग गया। वे बाइक वहीं पर छोड़ गए। सतगुरु के साथियों ने दोनों बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गए। उस समय सुनसान एरिया था और वहां पर कोई नहीं था। सूचना पर सदर थाना पुलिस गांव में पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। अक्सर होता रहता था झगड़ा इसके बाद दारा सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ जारी है। अभी पुलिस बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। दूसरे पक्ष से सतगुरु और उसके साथियों का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों की मानें तो सतगुरु के खिलाफ पहले से अपराधिक मामले हैं। इसकी डिटेल पुलिस खंगालेगी। दोनों पक्षों में मैं बड़ा बदमाश होने पर झगड़ा होता रहता था और रंजिश चली आ रही थी। इस बार दोनों ने टाइम रखकर बहम निकालने की एक-दूसरे को धमकी दे डाली थी। दोनों पक्ष अलग-अलग समाज है। रात को दोनों पक्षाें में काफी हंगामा हुआ और गांव वालों के पहुंचने से पहले फरार हो गए।
Source link

