आर्य समाज ब्यावर का 142वां वार्षिकोत्सव मनाया:विशाल जुलूस में छात्राओं ने किया व्यायाम प्रदर्शन, लगाए आर्य समाज के जयकारे




ब्यावर में आर्य समाज का 142वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। आर्य समाज भवन में यज्ञ सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंगलवार सुबह आर्य समाज भवन से विशाल जुलूस निकला। इसमें दयानंद आर्य बालिका कॉलेज व गोदावरी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने रास्ते में व्यायाम का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान खींचा। महिलाएं व पुरुष आर्य समाज के जयकारे लगाते हुए पीछे चल रहे थे। आर्य समाज के प्रधान एक विशेष बोगी में सवार थे। अन्य संतों के लिए इलेक्ट्रिक रिक्शा का इंतजाम था। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होकर वापस आर्य समाज भवन पहुंचा, जहां लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा, प्रकाश आर्य सहित आर्य समाज से जुड़े कई पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे। वार्षिकोत्सव के तहत दिनभर धार्मिक व सामाजिक गतिविधियां जारी रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!