Deoghar SBI ATM Theft | Thieves Uproot Machine Using Gas Cutter & CCTV
देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ मोहल्ला स्थित सेवा धाम के समीप बदमाशों ने SBI का पूरा एटीएम ही चोरी कर लिया। प्रारंभिक जांच और CCTV फुटेज के मुताबिक अहले सुबह करीब 3:30 बजे सात बदमाश एटीएम रूम पहुंचे। पहले शटर को क्षतिग्रस्त किया। फिर गैस कटर की
.
देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ मोहल्ला स्थित सेवा धाम के समीप बदमाशों ने SBI का पूरा एटीएम ही चोरी कर लिया।
इसके बाद एटीएम को रस्सी से बांधकर करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद बदमाशों ने मशीन को कार में लादा और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस
एसबीआई के एटीएम कंट्रोलिंग ऑफिस, पटना से घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची। एटीएम रूम समेत आसपास के इलाके का जायजा लिया। वारदात के दौरान बदमाशों की गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आ रही है।
एसबीआई के एटीएम कंट्रोलिंग ऑफिस, पटना से घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान और उनकी कार का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी बदमाशों ने चेहरे गमछे से ढक रखे थे। ऐसे में पुलिस के लिए फुटेज अहम सुराग साबित हो सकती है।
रात 10 बजे तक थी गार्ड की ड्यूटी
एटीएम की सुरक्षा में तैनात गार्ड की ड्यूटी रात 10 बजे तक ही थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद गार्ड एटीएम काउंटर का शटर बंद कर वहां से चला गया था। इसके करीब साढ़े पांच घंटे बाद बदमाशों ने एटीएम को निशाना बनाया।
सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गार्ड भी मौके पर पहुंचा।
सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गार्ड भी मौके पर पहुंचा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बदमाशों ने एटीएम की रेकी कब और किस तरीके से की थी। सात लोगों के शामिल होने की बात सामने आने से आशंका है कि वारदात को पूरी तैयारी के साथ अंजाम दिया गया।
बैंक और एजेंसी से मांगी जा रही नकदी की जानकारी
एटीएम में वारदात के समय कितनी नकदी मौजूद थी, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। मशीन को ही बदमाश अपने साथ ले गए हैं। ऐसे में एटीएम में मौजूद नकदी की वास्तविक जानकारी कैश डालने वाली एजेंसी या बैंक अधिकारियों से ही मिल सकेगी।
एटीएम में वारदात के समय कितनी नकदी मौजूद थी, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के तरीके ने शहर में एटीएम और बैंकिंग प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

