Gadarwara Mobile Shop Theft | CCTV Footage Shows Thieves Stealing Phones
मोबाइल दुकान में चोरी करते CCTV में कैद हुआ संदिग्ध।
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में चोरों ने शहर के बीच स्थित मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। चोर दुकान में सेंध लगाकर दो दर्जन से ज्यादा मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोरी गए मोबाइलों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
.
CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात
घटना 30 सितंबर की रात की बताई गई है। दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। जिसका वीडियो आज मंगलवार को सामने आया है। वीडियो में रात करीब 1 बजे चोर दुकान के अंदर घुसकर मोबाइल फोन निकालते दिखाई दे रहे हैं।
दुकान संचालक की शिकायत पर गाडरवारा पुलिस ने चोरी की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुकान के CCTV फुटेज के साथ आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
दुकान से मोबाइल फोन निकालते CCTV में दिखाई दिए चोर।
मोबाइल बरामदगी के प्रयास जारी
गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। चोरी गए मोबाइलों की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।

