पानसेमल में बिजली लाइन गिरने से गन्ने का खेत जला:5 एकड़ फसल राख, विधायक ने मौके पर पहुंचकर मुआवजे का आश्वासन दिया
बड़वानी जिले की पानसेमल तहसील के टेमला क्षेत्र में किसान मनोहर पाटिल के गन्ने के खेत में बुधवार को आग लग गई। बिजली की लाइन टूटकर गिरने से यह हादसा हुआ। इससे खेत में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। किसान मनोहर पाटिल ने बताया कि 7 सितंबर को दोपहर में लाइन गिरने से आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने पांच एकड़ गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार दोपहर को पानसेमल विधायक श्याम बरडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान मनोहर पाटिल से बात की और जली हुई फसल का जायजा लिया। विधायक बरडे ने अधिकारियों से चर्चा कर नुकसान का सर्वे और पंचनामा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
Source link

