देवघर में 54वीं दुर्गा पूजा, प्रेम मंदिर थीम पर पंडाल:डेढ़ करोड़ रुपए होंगे खर्च, बंगाल के कारीगर और चंदननगर की रोशनी से सजेगा पंडाल




देवघर की ऊपर बिलासी दुर्गा पूजा समिति 54वां उत्सव मना रही है। यहां 1972 से तांत्रिक विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा होती है। इस बार राधा-कृष्ण के प्रेम मंदिर की थीम पर पंडाल बन रहा है, जिस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च होंगे। बंगाल से 60-65 कारीगर एक महीने से पंडाल की सजावट में जुटे हैं। चंदननगर की रोशनी से सजावट होगी पंडाल में मंदिर की वास्तुकला बारीकी से उकेरी जा रही है। चंदननगर की रोशनी से सजावट होगी, ताकि श्रद्धालुओं को प्रेम मंदिर जैसा अनुभव मिले। मीडिया प्रभारी आशीष झा ने बताया कि पंचमी पर पंडाल का उद्घाटन होगा। षष्ठी पर मां भगवती वेदी पर विराजमान होंगी। दशमी तक श्रद्धालु पूजा और मेले का आनंद ले सकेंगे। दशमी के बाद 11वीं तिथि को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!